TRENDING TAGS :
Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर नया विवाद, करिश्मा कपूर पहुंचीं दिल्ली
Sunjay Kapur Property: संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर एक नया विवाद छिड़ चुका है और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, आइए जानते हैं।
Sunjay Kapur Property (Photo- Social Media)
Sunjay Kapur Property: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर को गुजरे हुए तीन महीने होने वाले हैं, वहीं अब परिवार के बीच उनकी 30,000 करोड़ी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी शुरू हो चुका है। जिस बात का लोगों को डर था, वहीं हुआ, जब संजय कपूर के निधन की खबर आई थी, उसी दौरान खबरें उठीं थीं कि संजय कपूर की इतनी बड़ी वसीयत कौन संभालेगा, क्या करिश्मा और संजय के बच्चों को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलेगा, वहीं अब संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर एक नया विवाद छिड़ चुका है और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, आइए जानते हैं।
संजय कपूर की वसीयत पर बड़ा विवाद
बिजनेसमैन संजय कपूर तो चले गए, लेकिन उनके जाते ही घरवालों के बीच उनकी प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ गया है। जहां अभी तक संजय कपूर की मां और बहन का संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव से विवाद चल रहा था, बता दें कि संजय कपूर की मां ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए कि उन्होंने जाने अनजाने में कुछ पेपर्स पर साइन करवा लिए थे। वहीं अब करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। जी हां! दरअसल करिश्मा और संजय के बच्चों कियान और समायरा ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर फ्रॉड का आरोप लगा दिया है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपने पिता की प्रॉपर्टी को लेकर अदालत की ओर रुख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है, जिसमें प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। अपनी इस अर्जी में समायरा और कियान कपूर ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है, साथ ही यह भी कहा है कि विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया जाना चाहिए। वहीं बता दें कि करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ दिल्ली पहुंच गईं हैं और इस मामले में 10 सितंबर को सुनवाई होगी।
जून में हुई थी संजय कपूर की मौत
बताते चलें कि 12 जून 2025 को संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी, उनकी मौत की खबर सुन हर किसी के लिए बाद शॉकिंग थी। बताया गया कि संजय कपूर पोलो खेल रहे थे, और उन्होंने मधुमक्खी निगल ली, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हो गई। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, जहां करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ पहुंचीं थीं।


