Karwa Chauth 2026: बॉलीवुड की किस फिल्म में पहली बार मनाया गया था करवा चौथ का त्योहार

First Bollywood Movie Karwa Chauth Festival Celebrate: करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड फिल्मों में कब से दिखाया जाने लगा? जानिए भारतीय सिनेमा में करवा चौथ की परंपरा, इसकी लोकप्रियता और शाहरुख खान की फिल्मों का खास कनेक्शन।

Shikha Tiwari
Published on: 29 Oct 2026 7:30 AM IST
Karwa Chauth 2026 Bollywood Movie Celebrate
X

First Bollywood Movie Karwa Chauth Festival Celebrate (Image Credit- Social Media)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। हर साल इस त्योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। बॉलीवुड ने भी इस खूबसूरत परंपरा को बड़े पर्दे पर खास जगह दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी फिल्मों में करवा चौथ का त्योहार पहली बार किस फिल्म में दिखाया गया था? चलिए जानते हैं, इसके बारे में

बॉलीवुड के किस फिल्म में पहली बार दिखाया गया था करवा चौथ का सीन (Bollywood First Movie Karwa Chauth Festival Celebrate)-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1965 में रिलीज हुई फिल्म बहू बेटी में पहली बार दिखाया गया था करवा चौथ का सीन,आज है करवा चौथ सखी' गाने के सीन में माला सिन्हा और मुमताज नजर आई थीं, जिसे आशा भोसले ने गाया था।

इन बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखा करवा चौथ का रंग

1.दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995)-

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सिमरन और राज की प्रेम कहानी के बीच करवा चौथ का दृश्य दर्शकों को खूब पसंद आया था। फिल्म में यह त्योहार सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, इंतजार और भावनाओं को दिखाने का माध्यम बनता है।

2. कभी खुशी कभी गम (2001)-

करण जौहर की इस पारिवारिक फिल्म में भारतीय रीति-रिवाजों, पारिवारिक रिश्तों और शादीशुदा जीवन को खूबसूरती से पेश किया गया। फिल्म का पारंपरिक पारिवारिक माहौल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

3. बागबान (2003)-

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की इस फिल्म ने शादी के बाद भी प्यार, विश्वास और साथ निभाने के महत्व को दिखाया। फिल्म की भावनात्मक कहानी भारतीय पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी हुई है।

4. हम दिल दे चुके सनम (1999)-

सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन की इस फिल्म में प्रेम, विवाह और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया। भारतीय परंपराओं और भावनाओं से जुड़ी इसकी कहानी आज भी दर्शकों को याद है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story