Katrina Kaif और Vicky Kaushal का बेटा किसकी तरह लगता है, शेयर की तस्वीर देखिए

Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Photo: कैटरीना कैफ ने दीवाली के अवसर पर विक्की कौशल और बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें, पहली बार चेहरा दिखाया

Shikha Tiwari
Published on: 9 Nov 2026 8:30 AM IST
Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan Photo
X

Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan (Image Credit- Social Media)

Karina Kaif Vicky Kaushal Son Photo: दिवाली के शुभ अवसर पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दुनिया के सामने बेटे विहान का चेहरा दिखाया। विहान दिवाली से ठीक एक दिन पहले 7 नवंबर को एक साल का हो गया। जानिए किसकी तरह दिखता है विहान

कैटरीना कैफ विक्की कौशल का बेटा किस तरह दिखता है (Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihaan Photo)-

दिवाली के शुभ अवसर पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली... सभी को प्यार, रोशनी और खुशी की शुभकामनाएं। - विक्की, कैटरीना और विहान।

https://www.instagram.com/p/Dfeb2AhNz5o/?obrf=MXAxNHNmMWk0dnUwMg==

दिलचस्प बात यह है कि कौशल परिवार ने कलर कोऑर्डिनेटेड कपड़े पहने थे। कैटरीना जहां पीले रंग के सलवार सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विक्की कौशल ने बेज रंग का कुर्ता चुना। माता-पिता दोनों से सीख लेते हुए, विहान ने बेज रंग के कुर्ते पर पीले रंग का वेस्टकोट पहना था।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बेटे की तस्वीर देख कर लोगो ने कहा की अंखे कैटरीना कैफ की तरह है और मुस्कान विक्की कौशल की तरह है।

https://www.instagram.com/p/Dfe4oI7zn6e/?exln=MWVvOWhqNjllNHJsaQ==

विक्की कौशल का मिनी वर्जन बताया गया है, जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।

कैटरीना को अपने बेटे के साथ छोटे-छोटे पल बिताते हुए देखने के बारे में बात करते हुए, विक्की ने कहा, "उस पल में अपनी पत्नी की खुशी और अपने बच्चे को खिलखिलाते हुए देखना, और उस पल में खुद को... आपको बस लगता है कि काश आप इसे रोक पाते, आप इसे और जी पाते... यह बस कमाल का है। और मुझे लगता है कि यह आपको एक इंसान के तौर पर बहुत ज़्यादा सेंसिटिव बनाता है।"

विक्की और कैटरीना ने 7 नवंबर, 2025 को एक सिंपल इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने बेटे के आने की घोषणा की। "हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।"


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story