KD The Devil OTT Release: कब व किस ओटीटी पर आएगी ध्रुव सरजा की केडी:द डेविल, हुई थी बुरी तरह फ्लॉप

KD The Devil OTT Release: ध्रुव सरजा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' फिल्म कब व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगी, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 29 May 2026 4:10 PM IST
KD The Devil OTT Release
X

KD The Devil OTT Release

KD The Devil OTT Release: ध्रुव सरजा और संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'केडी: द डेविल' 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज़ बना था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जी हां! ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है, चलिए जानते हैं कि ध्रुव सरजा और संजय दत्त की इस फिल्म को दर्शक किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे।

किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी केडी: द डेविल

संजय दत्त और ध्रुव सरजा की फिल्म केडी: द डेविल को दर्शक अब घर बैठे देख सकेंगे, जिन दर्शकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया है, वे अब इस फिल्म को अपने घर पर एंजॉय कर सकेंगे। मेकर्स ने ध्रुव सरजा की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म कर दी है, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की, जिसके मुताबिक "केडी: द डेविल" 5 जून, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम करेगी।


बताते चलें कि ध्रुव सरजा की "केडी द डेविल" कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, अब देखना होगा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर क्या ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी।

केडी द डेविल फिल्म के बारे में

केडी: द डेविल फिल्म में ध्रुव सरजा और संजय दत्त के साथ ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया, जिस्सू सेनगुप्ता और पी. रवि शंकर जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं, वहीं किच्चा सुदीपा और नोरा फतेही का फिल्म में स्पेशल कैमियो है। प्रेम द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, वहीं KVN प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म प्रोड्यूस की गई है।

केडी द डेविल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ध्रुव सरजा और संजय दत्त की फिल्म 'केडी - द डेविल' (KD: The Devil) ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया, लगभग 100 से 120 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं पहले वीकेंड तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 10.62 करोड़ से 11 करोड़ रुपए तक ही था, 9 दिनों के अंदर थिएटर पूरा खाली हो गया और फिल्म फ्लॉप घोषित कर दी गई। 12 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर कुल 24.05 करोड़ रुपए ही कमाए थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story