Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: इंतजार खत्म! इस दिन टीवी पर दस्तक दे रहा खतरों के खिलाड़ी 15

Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: खतरों के खिलाड़ी 15 के ग्रैंड प्रीमियर की डेट का ऐलान कर दिया गया है, आइए जानते हैं ये शो कब टीवी पर दस्तक दे रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2026 8:02 PM IST
Khatron Ke Khiladi 15 Start Date
X

Khatron Ke Khiladi 15 Start Date

Khatron Ke Khiladi 15 Start Date: खतरों के खिलाड़ी 15 के इंतजार में दर्शक बैठे हुए हैं, सोशल मीडिया पर शो के ग्रैंड प्रीमियर डेट को लेकर कयासबाजी लगाई जा रही है, लेकिन अब मेकर्स ने खुद खतरों के खिलाड़ी 15 के ग्रैंड प्रीमियर की डेट का ऐलान कर दिया, जी हां! मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 15 का नया बेहद खतरनाक प्रोमो जारी किया और साथ ही शो के ऑन एयर डेट का भी खुलासा कर दिया, आइए बताते हैं कि दर्शक इस शो को कब से टीवी पर देख सकेंगे।

खतरों के खिलाड़ी 15 ग्रैंड प्रीमियर डेट

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर लगातार बज बना हुआ है, क्योंकि सुनने में आया है कि इस बार खेल बाकी सीजन्स की अपेक्षा बेहद खतरनाक होगा, इतना ही नहीं! शो में कुछ पुराने खिलाड़ी भी नजर आएंगे। वहीं, अब कलर्स चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो जारी कर ग्रैंड प्रीमियर की डेट का खुलासा किया गया।

कलर्स चैनल के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोमो के साथ लिखा गया, "शुरू होने जा रहा डर का नया दौर... देखिए खतरों के खिलाड़ी 15.. 25 जुलाई से, हर शनिवार रविवार रात 9 बजे कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।" यानी कि खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड आगाज 25 जुलाई से होने वाला है। वहीं सामने आए नए प्रोमो के बारे में बताएं तो सभी कंटेस्टेंट्स की स्टंट करते हुए चीखें निकलती सुनाई दे रही हैं, उनकी हालत देख कर ही लग रहा है कि इस बार स्टंट बेहद खतरनाक होने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग हो चुकी है पूरी

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग पूरी कर ली गई है, जी हां! कंटेस्टेंट्स शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन गए हुए थे और अब शूटिंग के बाद सभी इंडिया वापस आ गए हैं, हालांकि केप टाउन में खतरनाक स्टंट करने के साथ ही कंटेस्टेंट्स ने जमकर मस्ती भी की, जिसकी तस्वीरें भी वे सब लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 2 में फरहाना भट्ट और करण वाही ने अपनी जगह बना ली है, अब देखना होगा कि इनमें से ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट, जैस्मीन भसीन, ऋत्विक धनजानी, रुहानिका धवन, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज बनें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story