TRENDING TAGS :
Khatron Ke Khiladi 15 Promo: सांपों के बीच फंसी रुबीना, ओरी के उड़े होश, KKK 15 की खतरनाक झलक
Khatron Ke Khiladi 15 Promo: खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की चीखें सुनाई दे रहीं हैं।
Khatron Ke Khiladi 15 Promo
Khatron Ke Khiladi 15 Promo: खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई महीने में टीवी पर दस्तक देने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 जुलाई से खतरों के खिलाड़ी 15 कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा, हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा ऑफिशियल तौर पर टेलीकास्ट डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसी बीच एक दमदार झलक जरूर शेयर कर दी गई है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की स्टंट करते हुए चीखें निकल गई है, जी हां! आइए आपको भी खतरों के खिलाड़ी 15 का नया होश उड़ाने वाले प्रोमो दिखाते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो
खतरों के खिलाड़ी 15 की रिलीज डेट भले ही अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स दर्शकों के बीच शो को लेकर दिलचस्पी बनाने के लिए बैक टू बैक नया प्रोमो जारी कर रहें हैं, आज फिर एक नया धमाकेदार प्रोमो जारी किया गया है, जो मिनटों में वायरल हो गया है, क्योंकि ये नया प्रोमो खिलाड़ियों के स्टंट से जुड़ा हुआ है।
खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो कलर्स चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया है, जिसमें रुबीना दिलैक, ओरी, फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, करण वाही, जैस्मीन भसीन, रुहानिका धवन जैसे खिलाड़ियों की झलक देखने को मिल रही है। खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो बेहद खतरनाक है, क्योंकि स्टंट करते हुए सभी खिलाड़ियों की बैंड बज गई है। यहां देखें प्रोमो -
खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 2 में पहुंचें ये खिलाड़ी
खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केप टाउन में की गई है, हालांकि अब केप टाउन में शो का रैपअप हो चुका है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के उसके टॉप 2 खिलाड़ी भी मिल गए हैं। बीते दिन टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम सामने आए थे, जो फरहाना भट्ट, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और ऋत्विक धनजानी थे, वहीं अब इन पांचों में जिन दो ने टॉप 2 में अपनी जगह बनाई है, वे फरहाना भट्ट और करण वाही हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों में से शो की ट्रॉफी किसके पास जाएगी।


