Khatron Ke Khiladi का अब तक का सबसे बवाली कंटेस्टेंट, अकड़ में भिड़ गया था रोहित शेट्टी से

Khatron Ke Khiladi Controversy: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 शुरू होने वाला है, चलिए इसी बीच हम आपको खतरों के खिलाड़ी के अब तक के सबसे बवाली कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2026 3:32 PM IST (Updated on: 27 May 2026 3:34 PM IST)
Khatron Ke Khiladi Biggest Controversy
X

Khatron Ke Khiladi Biggest Controversy

Khatron Ke Khiladi Biggest Controversy: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है, दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं कि मेकर्स कब "खतरों के खिलाड़ी 15" के ऑन एयर की डेट का खुलासा करेंगे, रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 जून मिड से टीवी पर आ सकता है, शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू कर दी गई है, और कंटेस्टेंट्स वहां से लगातार अपडेट भी दे रहें हैं, खतरों से खेलने के साथ ही सभी खिलाड़ी केप टाउन में जमकर मस्ती भी कर रहें हैं। इन सबके बीच चलिए हम आपको खतरों के खिलाड़ी के अब तक के सभी सीजन के एक ऐसे बवाली खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जिसने शो के होस्ट रोहित शेट्टी से ही पंगा ले लिया था।

खतरों के खिलाड़ी का सबसे बवाली कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं, और ये सभी सीजन हिट रहे और अब 15वां सीजन भी धमाल मचाने को तैयार है, क्योंकि इस सीजन का कॉन्सेप्ट बेहद अलग होने वाला है, जी हां! खतरों के खिलाड़ी 15 में नए खिलाड़ियों के साथ ही पुराने खिलाड़ियों को लिया गया है, साथ ही बताया गया है कि शो में ओल्ड वर्सेस न्यू कंटेस्टेंट्स होगा, यानी कि एक तरफ नए खिलाड़ी होंगे और एक तरफ पुराने खिलाड़ी। वहीं अब यदि आपको खतरों के खिलाड़ी के अब तक के सभी सीजन के सबसे बवाली कंटेस्टेंट के बारे में बताएं तो उनका नाम आसिम रियाज है।


आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी के अब तक के सबसे गुस्से वाले और बवाली खिलाड़ी मानें जाते हैं, क्योंकि उन्होंने शो में रोहित शेट्टी से ही पंगा ले लिया था। बता दें कि, आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बनें थे। एक टास्क के दौरान आसिम रियाज का शालीन भनोट संग झगड़ा हुआ, ये कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि हाथापाई तक बात पहुंच गई थी, जिसके बाद क्रू मेंबर भी इस झगड़े में शामिल हुआ और मामला शांत करवाना चाहा, लेकिन जब बात नहीं बनीं तो रोहित शेट्टी खुद आए, लेकिन आसिम रियाज अपने गुस्से में इतने चूर थे कि उन्होंने रोहित शेट्टी संग भी बेहद गंदा बर्ताव किया। आसिम रियाज ने गुस्से में बहुत कुछ बोल दिया था, उन्होंने तो यह भी कह दिया था कि शो को लेकर जितनी हाइप बनी हुई है वीजे सब उनकी वजह से ही है, आसिम रियाज की अकड़ को देख रोहित शेट्टी ने उन्हें फौरन ही शो से बाहर कर दिया था।

आसिम रियाज ने दिखाया था पैसों का रौब

आसिम रियाज ने खतरों के खिलाड़ी के सेट पर अपने पैसों का रौब दिखाया था, उन्होंने लड़ाई के बीच में ही कहा था, "मेरे पास इतना पैसा है कि तुम लोग सोच भी नहीं सकते हैं, 6 महीने में 4 गाड़ियां बदलता हूं, मैं यहां पैसों के लिए नहीं, बल्कि फैंस के लिए आए हैं।" आसिम रियाज के इसी एटीट्यूड की वजह से उन्हें रोहित शेट्टी ने बाहर कर दिया था, लंबे समय इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हुई थी।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story