TRENDING TAGS :
Khatron Ke Khiladi 15 Eviction: खतरों के खिलाड़ी 15 से ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, जीत चुका है बिग बॉस
Khatron Ke Khiladi Season 15 Eviction: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसके साथ ही ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर
Khatron Ke Khiladi Season 15 Eviction (Image Credit- Social Media)
Khatron Ke Khiladi 15 Eviction: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शुरूआत हो चुकी है। इस शो का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था। शो अभी टीवी पर नहीं आया है। लेकिन शो के प्रोमों और शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो के सभी कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। Khatron Ke Khiladi 15 में इस बार दर्शकों को नए और पुराने कंटेस्टेंट दोनों एक साथ देखने को मिलने वाले हैं। शो की शूटिंग के साथ ही एविक्शन होना भी शुरू हो गया है। इस हफ्ते शो ये कंटेस्टेंट बाहर हुए हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 एविक्शन दिस वीक (Khatron Ke Khiladi Season 15 Eviction This Week)-
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की अनॉउंसमेंट रोहित शेट्टी द्वारा कर दिया गया है। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। तो वहीं शो 25 जुलाई 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्सटीवी पर प्रसारित किया जाएगा। Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग केपटाउन, साउथ अफ्रीका में हो रही है। शो में एलिमिनेशन भी शुरू हो चुका है। पिछले हफ्ते रिपोर्ट आई थी कि शो से विशाल आदित्य सिंह एविक्ट हो चुके हैं। तो वहीं इसके साथ ही ओर्री और अविका गौर के भी एविक्ट होने की खबरें सामने आई है।
इन सबके बीच एक और कंटेस्टेंट के Khatron Ke Khiladi 15 से एविक्ट होने की खबरें सामने आ रही है। जिनका नाम गौरव खन्ना है। गौरव खन्ना वहीं हैं, जिन्होंने अनुपमा में अनुज के किरदार से प्रसिद्धी पाई थी। जिसके बाद वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बने थे। और फिर बिग बॉस 19 का विनर भी बने। लेकिन Khatron Ke Khiladi 15 का वो विनर नहीं बन पाएंगे। रिपोर्ट कि माने तो फिनाले से पहले ही गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 से एविक्ट हो चुके हैं।
Khatron Ke Khiladi 15 का फिनाले शो के शुरू होने के बाद ही होगा। जिसके लिए दर्शकों को अभी एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।


