TRENDING TAGS :
Khatron Ke Khiladi Season 15 से ये कंटेस्टेंट हुए बाहर, जानिए किसके हाथ लगेगा टिकट टू फिनाले
Khatron Ke Khiladi Season 15 Ticket To Finale: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग केपटाउन में चल रही है, जहाँ से ये कंटेस्टेंट हो चुके हैं बाहर, जाने टिकट टू फिनाले की जंग किसके बीच
Khatron Ke Khiladi Season 15 Ticket To Finale (Image Credit-Social Media)
Khatron Ke Khiladi Season 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो चुकी है, हर बार की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी को रोहिट शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं। शो में इस बार टीआरपी लाने के लिए मेकर्स ने एक नई चाल चली है। शो के पुराने और नए कंटेस्टेंट को एक साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में दर्शकों को खतरों का सामना करते हुए नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमों और शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। इस पर अपडेट पहले ही सामने आ चुका है। तो वहीं अब जाकर Khatron Ke Khiladi Season 15 से कौन-कौन से कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। और किनके बीच टिकट टू फिनाले की जंग देखने को मिलने वाली है। इसपर अपडेट सामने आया है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 से कौन-कौन से कंटेस्टेंट हुए बाहर (Khatron Ke Khiladi Season 15 Evicted Contestants)-
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग केपटाउन में लगभग पूरी हो चुकी है। जिसकी वजह से शो जल्द ही दर्शकों को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखने को मिल सकता है। इन सबके बीच शो से कई सारे कंटेस्टेंट भी एविक्ट हो चुके हैं। जिनके नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो Khatron Ke Khiladi Season 15 से जो कंटेस्टेंट एविक्ट हुए हैं। उनके नाम गौरव खन्ना, ओरी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर और शगुन शर्मा एविक्ट हो चुके हैं। पिछले हफ्ते ही गौरव खन्ना शो से बाहर हुए हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 फाइनलिस्ट (Khatron Ke Khiladi Season 15 Finalist)-
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में टिकट टू फिनाले राउड की बात करें तो, जिन कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले के लिए स्टंट करते हुए दर्शक देखने वाले हैं। वो कंटेस्टेंट फरहाना अख्तर, अविनाश मिश्रा और करण वाही है। इनके अलावा और भी कंटेस्टेंट इसके लिए खतरों का सामना करते हुए नजर आ सकते हैं। अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट ने पहली बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में हिस्सा लिया है। तो वहीं करण वाही इससे पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन जबतक शो के मेकर्स द्वारा ऑफिशियली बयान नहीं जारी कर दिया जाता है। तबतक कुछ कहा नहीं जा सकता है।


