Khatron Ke Khiladi 15 Winner : खतरों के खिलाड़ी 15 जीता अविनाश मिश्रा ने,जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

Khatron Ke Khiladi Season 15 Winner: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का आज फिनाले हो चुका है, और इस बार अविनाश मिश्रा ने जीता ट्रॉफी

Shikha Tiwari
Published on: 3 Oct 2026 11:02 PM IST (Updated on: 3 Oct 2026 11:27 PM IST)
Khatron Ke Khiladi Season 15 Winner
X

Khatron Ke Khiladi Season 15 Winner (Image Credit- Social Media)

Khatron Ke Khiladi Season 15 Winner: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के अन्य एपिसोड पहले ही केपटाउन में शूट हो चुके हैं। आज खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का फिनाले था। फिनाले के लिए फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के बीच टक्कर होनी थी। जैसा कि सभी को पता है कि दोनों ही बिग बॉस के चर्चित चेहरों में से एक हैं। जहाँ फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की रनर-अप रह चुकी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस के फिनाले तक जा चुके हैं। उन्होंने भी काफी अच्छा गेम खेला है। आज खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी को लेकर दोनों के बीच जंग थी। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर का नाम सामने आ चुका है। चलिए जानतें हैं कितना मिला प्राइज मनी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 विनर कौन है (Khatron Ke Khiladi Season 15 Winner Name)-

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का फिनाले आज था। जिसमें अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट के बीच टक्कर थी। बता दे कि इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की ट्रॉफी अविनाश मिश्रा अपने घर लेकर गए हैं। उन्होंने इस शो को जीत लिया है। और इसके साथ ही इस सीजन के विनर बन गए हैं। तो वहीं फरहाना भट्ट एक बार फिर से विनर बनते-बनते रह गई। इससे पहले बिग बॉस की ट्रॉफी और अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 दोनों की ही रनर-अप बनी हैं।


अविनाश मिश्रा को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए कितनी मिली प्राइज मनी (Khatron Ke Khiladi Season 15 Prize Money)-

बता दे कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की प्राइज मनी 75 लाख रूपए हैं। इस प्राइज मनी को अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर लिया है। और इसके साथ ही अविनाश मिश्रा का ट्रॉफी जीतने का भी सपना पूरा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए हर एक हफ्ते का 3 से 5 लाख रूपए तक चार्ज किया है। अविनाश मिश्रा की कुल नेटवर्थ 5 से 7 करोड़ रूपए के बीच आकी गई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story