Bhojpuri Picture अग्निपरीक्षा कैसी है? जिसका गाना तकदीर आज हुआ रिलीज

Bhojpuri Movie Agnipariksha Taqdeer Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म अग्निपरीक्षा का गाना तकदीर आज रिलीज हो गया है, जानिए फिल्म के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 14 May 2026 4:10 PM IST
Agnipariksha Bhojpuri Movie
X

Khesari Lal Yadav Akanksha Bhojpuri Movie Agnipariksha Song Taqdeer Out (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Picture: भोजपुरी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध एक्टर खेसारी लाल यादव जो आजकल रियलटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 के जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव की पॉपुलर्टी किसी से भी छुपी नहीं हुई है। भोजपुरी सिनेमा में उनके गाने और फिल्में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। तो वहीं आज भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की फिल्म Agnipariksha जोकि मार्च के महीने में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का गाना तकदीर आज रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं खेसारी लाल यादव की फिल्म (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie) अग्निपरीक्षा के बारे में और उनकी फिल्म के गाने तकदीर के बारे में

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म अग्निपरीक्षा का गाना तकदीर हुआ रिलीज (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie Agnipariksha Song Taqdeer)-

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जोकि अपने गाने के साथ ही साथ अपनी फिल्मों के लिए भी भोजपुरी सिनेमाजगत में काफी मशहूर हैं। बता दे कि खेसारी लाल यादव की फिल्म अग्निपरीक्षा जोकि मार्च 2026 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आकाक्षा पुरी और नीलम गिरी नजर आए थे। तो वहीं फिल्म का गाना तकदीर आज पूरा रिलीज किया गया है। फिल्म के गाने में खेसारी लाल यादव, आकाक्षा सिंह और नीलम गिरी के बीच की केमिस्ट्री काफी बेहतरीन है। जैसा कि आप इस फिल्म के गाने में देख सकते हैं।



खेसारी लाल यादव की भोजपुरी मूवी अग्निपरीक्षा के बारे में (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie Agnipariksha Plot)-

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म Agnipariksha के निर्माता सुरेंद्र यादव हैं। तो वहीं फिल्म की कहानी एक पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है। जिसमें खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। लेकिन अचानक से पारिवारिक संघर्ष के चलते उनकी शादी नीलम गिरी के साथ होती हुई दिखाई देती है। जिसके बाद कहानी में संघर्ष, बदला, परिवार और न्याय की लड़ाई का सिलसिला शुरू होता है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story