लो! आ गया Kajal Raghwani के बयानों पर Khesari Lal Yadav का जवाब

Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने भोजपुरी बवाल में खेसारी लाल यादव संग रिश्ते पर काफी कुछ हैरान कर देने वाला खुलासा किया, जिसके बाद खेसारी लाल यादव का रिएक्शन भी वायरल हो गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2026 8:03 PM IST
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav
X

Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav

Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने अपने Ex बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव को लेकर भोजपुरी बवाल में काफी कुछ खुलासा किया, सिर्फ खेसारी लाल यादव के बारे में ही नहीं, बल्कि काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और निरहुआ पर भी कई इल्जाम लगाए, जिसके चलते काजल अग्रवाल और आम्रपाली दुबे के बीच झगड़ा भी हो गया। जी हां! काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच हुए झगड़े के बीच फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं, कुछ काजल राघवानी की सपोर्ट में हैं तो वहीं कुछ आम्रपाली दुबे के सपोर्ट में। फिलहाल, इन सबके बीच खेसारी लाल यादव ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस इन पूरे मामले से जोड़कर देख रहें हैं।

खेसारी लाल यादव ने दिया रिएक्शन

भोजपुरी बवाल रियलिटी शो के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में सच में बवाल हो गया है, खासतौर पर काजल राघवानी जिस तरह से इंडस्ट्री की पोल खोल रहीं हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्होंने खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते की पोल खोली। काजल राघवानी ने कहा कि खेसारी लाल यादव उनके साथ करवाचौथ मनाने आते थे। इसी के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो एक ऐसे रिश्ते में थी, जहां उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें मारा भी है, और उन्हें धमकी भी दी कि उनके परिवार को खत्म करवा देंगे।

काजल राघवानी के इस खुलासे से फैंस शॉक्ड रह गए, और यह भी सवाल उठने लगा कि क्या खेसारी लाल यादव ने ऐसा काजल संग बर्ताव किया। हालांकि काजल राघवानी ने तुरंत ही सफाई दी कि ये बात खेसरी लाल यादव से जुड़ी नहीं है और साथ ही उन्होंने पवन सिंह के नाम को लेकर भी सफाई दी थी, वो पवन सिंह भी नहीं है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर कौन सा एक्टर था, जिसके साथ काजल राघवानी रिश्ते में थीं और उसने काजल को इतनी बड़ी धमकी दी थी। इन सब चर्चाओं के बीच खेसारी लाल यादव का रिएक्शन भी वायरल हो गया है, दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस इस पूरे मामले से जोड़कर देख रहें हैं। खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "क्या रे... चुप रहने नहीं दोगे।" इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया, खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को फैंस काजल राघवानी से जोड़कर देख रहें हैं, वे जिस तरह से खेसारी लाल यादव को लेकर खुलासे कर रहीं हैं, यूजर्स का मानना है कि काजल राघवानी के खुलासे पर ही खेसारी लाल पर चुटकी लेते नजर आए।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story