Khesari Lal Yadav Car Collection: खेसारी लाल की 5 करोड़ की नई कार, देखिए! गैराज में खड़ी हैं ये शानदार गाड़ियां

Khesari Lal Yadav Car Collection: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने 5 करोड़ की नई कार खरीदी है, आइए जानते हैं उनके गैराज में और कौन-कौन सी महंगी कारें मौजूद हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Aug 2026 7:00 AM IST
Khesari Lal Yadav Car Collection
X

Khesari Lal Yadav Car Collection (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Car Collection: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन गायिकी से वे सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहें हैं। जी हां! खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसी गाने गाए हैं, जो इंटरनेशनल स्तर पर मशहूर है। खेसारी लाल यादव अब सिर्फ भोजपुरी पर्दे तक ही सीमित नहीं हैं, बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी उन्हें आने लगे हैं, उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए। बेहद गरीबी से उठकर आने वाले खेसारी लाल यादव आज के समय में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिए हैं, अभी हाल ही में उन्होंने 5 करोड़ की नई कार खरीदी है, जिसकी चर्चा पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रही है, आइए जानते हैं कि खेसारी लाल यादव के गैराज में और कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं।

खेसारी लाल यादव की 5 करोड़ की रेंज रोवर

खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है, जो सफेद रंग की लग्जरी रेंज रोवर (Range Rover) है। खेसारी लाल यादव के इस नए कार की कीमत 4-5 करोड़ रुपए बताई जा रही है, हालांकि ट्रेंडिंग स्टार ने बताया कि उनकी ये नई कार उन्होंने अपने पिता के लिए खरीदी है। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर खरीदी गई इस गाड़ी की डिलीवरी लेने खेसारी लाल यादव अपने पिता और बेटे के साथ पहुंचें। सोशल मीडिया पर भी खेसारी की इस नई कार की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

खेसारी लाल यादव कार कलेक्शन

खेसारी लाल यादव को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है, वे अधिकतर नई गाड़ियां खरीदते रहते हैं और उनके पास एक से एक बेहद महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, आइए जानते हैं -

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner)

खेसारी लाल यादव के गैराज में टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है, जिसकी कीमत 30 से 50 लाख रुपए बताई जाती है। खेसारी लाल यादव के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर लंबे समय से है, जिसका इस्तेमाल वे अधिकतर करते हैं।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta)

खेसारी लाल यादव के कार कलेक्शन में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी शामिल है, इसे भी खेसारी ने अपने पिता के इस्तेमाल के लिए गांव में रखा हुआ है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)

खेसारी लाल यादव को कई बार महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ भी देखा गया है, 2022 में उन्होंने अपने माता पिता को ये गाड़ी गिफ्ट की थी।

लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender)

खेसारी लाल यादव ने यह दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी साल 2023 में खरीदी थी, जो टॉप मॉडल है, उनकी इस कार की कीमत 1 से 2.5 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बीएमडब्ल्यू (BMW)

खेसारी लाल यादव के गैराज में BMW भी मौजूद है, कुछ खास मौकों पर खेसारी BMW से ट्रैवल करते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story