TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav Daughter: बेटी को सोशल मीडिय़ा से रखते हैं दूर खेसारी, दिखने में हैं काफी खूबसूरत
Khesari Lal Yadav Daughter Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कृति यादव को सोशल मीडिया से रखते हैं दूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका वीडियो
Khesari Lal Yadav Daughter Video (Image Credit-Social Media)
Khesari Lal Yadav Daughter: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज हम खेसारी लाल यादव के पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। यानि उनकी बेटी के बारे में, जैसा कि सभी को पता है कि हालहि में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी के भाई के बेटे की शादी का हिस्सा बने हैं। उस दौरान खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव की बेटी का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल (Khesari Lal Yadav Daughter Video Viral)-
खेसारी लाल यादव भले ही भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हो लेकिन वो एक सुपरस्टार के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी संभाल रखते हैं। हालहि में खेसारी लाल यादव के साले के बेटे अनुप यादव की शादी में वो अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव, उनकी पत्नी और उनके बेटे की काफी तस्वीरें और वीडियो इस फंक्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लेकिन उनकी बेटी कृति यादव के साथ उनकी कोई तस्वीर और फोटोज नहीं आई थी। अब जाकर खेसारी लाल यादव की बेटी कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव की बेटी दिखने में काफी खूबसूरत है। ये वीडियो अनुप यादव की शादी फंक्शन का है।
बता दे कि खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कृति यादव को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। क्योंकि उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। यही नहीं खेसारी लाल यादव की बेटी के ऊपर गाने भी बन चुके हैं। जिसकी वजह से वो अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। उनके बेटे और पत्नी को अक्सर लोगों ने उनके साथ देखा है लेकिन उनकी बेटी किसी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है।


