TRENDING TAGS :
Khesari Lal Yadav ने Kajal Raghwani के साथ मारपीट करने वाले विवाद पर दिया बयान, देखें
Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस काजल राघवानी द्वारा उनके एक्स पर मारपीट का आरोप लगाए जाने पर दिया जवाब
Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani (Image Credit-Social Media)
Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता किससे छुपा हुआ है। दोनों भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध कपल में से एक थे। दोनों के लोगों के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करते थे। लेकिन इनका रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया। जिसके पीछे की वजह खेसारी लाल यादव का शादीशुदा होना था। काजल राघवानी ने अक्सर अपने इंटरव्यू में बताया कि खेसारी लाल यादव ने उनसे शादी के वादे किए थे। यहीं नहीं खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग करवाचौथ भी मनाया था। लेकिन खेसारी लाल यादव ने अक्सर कहा कि वो सिर्फ दोस्त मानते थे, क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थे, इसलिए वो काजल राघवानी के साथ शादी की बाते कर ही नहीं सकते थे। अब उन्होंने जो सोचा वो उनकी मर्जी थी। इन सबके बीच काजल राघवानी ने बताया कि उनके एक्स ने उनके साथ मारपीट की है। जिसपर खेसारी लाल यादव से सवाल पूछा गया, अब जाकर खेसारी ने इसपर बयान दिया।
खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग अपने रिश्ते पर की बातचीत (Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani Voilence His Relationship)-
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जब उनके और काजल राघवानी द्वारा लगाए गए आरोप पर बात की तब, खेसारी लाल यादव ने कहा की वो काजल राघवानी ही बता सकती हैं कि जब मैं उनके साथ था तो मैं कैसा था, मैंने उनके साथ क्या कभी किसी भी औरत के साथ मारपीट नहीं की क्योंकि मैं औरतों का सम्मान करता हूँ। रिपोर्टर ने कहा कि काजल राघवानी ने बताया कि खेसारी लाल यादव के साथ जब रिश्ते में थी, तब खेसारी लाल यादव ने उनका काफी ध्यान रखा था। वो उनकी देखभाल करते थे। जिसपर खेसारी लाल यादव ने कहा कि हम दोनों का रिश्ता कैसा था और हम एक-दूसरे के साथ कैसे थे ये सिर्फ मैं जानता हूँ या फिर वो जानती हैं। जैसा कि आप इस वीडियों में देख सकते हैं।
बता दे कि एक समय था, जब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रिश्ता काफी मजबूत था। दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा नजर आते थे। लेकिन खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा थे। और उनके दो बच्चे थे, जिसकी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।


