King Release Date: शाहरूख खान की फिल्म किंग की शूटिंग हुई शुरू, जाने कबतक रिलीज होगी फिल्म

King Movie Release Date: शाहरूख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म की शूटिंग शुरू के बाद रिलीज डेट पर आया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2025 11:35 AM IST (Updated on: 21 May 2025 2:20 PM IST)
Shahrukh Khan Suhana Khan King Movie Release Date
X

King Release Date (Image Credit-Social Media) 

King Movie Update: पठान की सफलता के बाद शाहरूख खान और सिद्धार्थ आनंद एक्शन से भरपूर थ्रिलर King Movie में फिर साथ आ रहे हैं। रेड चिलीज और मार्फ्लिंक्स द्वारा निर्मित, निर्मताओं ने इस फिल्म में बॉलीवुड के बहुत से कलाकार शामिल हैं। अब जाकर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म King की शूटिंग शुरू हुई है, जिसका हिंट फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दिया है। तो वहीं फिल्म के शूटिंग के साथ ही साथ फिल्म की रिलीज डेट पर भी अपडेट आया है।

शाहरूख खान सुहाना खान की फिल्म किंग कब रिलीज होगी (Sharukh Khan Suhana Khan King Movie Release Date)-

शाहरूख खान की किंग मूवी में उनके साथ सुहाना खान नजर आएंगी। ऐसी खबरें तो काफी पहले ही आई थी तो वहीं धीरे-धीरे किंग मूवी (King Movie) में कलाकारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। King Movie में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, अरशद वासरी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में है।


King Movie की शूटिंग अब जाकर शुरू हो चुकी है, जिसके बारे में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो शाहरूख खान की फिल्म किंग की शुरूआती शूटिंग मुंबई में होगी। इसके बाद यूरोप में एक अंतरराष्ट्रीय चरण की शूटिंग होगी। पीपिंग मून के रिपोर्ट के अनुसार, किंग मूवी सिनेमाघरों में संभावित रूप से गांधी जयंती 2026 को रिलीज की जा सकती है.लेकिन अभी तक मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है।

बता दे कि इस फिल्म में शाहरूख खान एक हत्यारे की भूमिका में हैं। जिनका मुकाबला अभिषेक बच्चन के साथ होगा। तो वहीं सुहाना खान भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। रानी मुखर्जी सुहाना खान की माँ के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की पूरी कहानी क्या होगी अभी इसपर से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक्शन से भरपूर होगी।


1 / 3
Your Score0/ 3
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story