TRENDING TAGS :
Koffee With Karan Controversies: कॉफी विद करण के इतिहास के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स, जिन पर खूब हुआ हंगामा
Koffee With Karan Controversies: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो "कॉफी विद करण" के चलते अच्छा खासा विवाद हो चुका है, आइए जानते हैं सबसे फेमस विवादों के बारे में।
Koffee With Karan Controversies
Koffee With Karan Controversies: करण जौहर कॉफी विद करण सीजन 9 के साथ वापसी कर चुके हैं, शो के पहले एपिसोड का प्रीमियर आज शाम 7 बजे होगा, जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि करण जौहर के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे। करण जौहर का ये चैट शो विवादों में भी रह चुका है, जी हां! जहां करण अपने इस शो में सेलिब्रिटीज के राज खुलवाते हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे बयान दे देते हैं, जिसके चलते अच्छा खासा हंगामा हो जाता है, आइए जानते हैं शो के कुछ ऐसे ही चर्चित मोमेंट्स के बारे में, जिसकी वजह से खूब बवाल मच चुका है।
1. आलिया भट्ट के गलत जवाब पर बने थे मीम्स
आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ कॉफी विद करण शो का हिस्सा बनें थे, इसी दौरान देश के राष्ट्रपति का नाम पूछे जाने पर आलिया ने गलत जवाब दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके जवाब को लेकर जमकर मीम्स बने। यह मामला इतना चर्चित हुआ कि आलिया को लंबे समय तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, यहां तक नहीं आज भी लोग उन्हें ट्रोल कर ही देते हैं।
2. इमरान हाशमी का ऐश्वर्या राय पर भड़काऊ बयान
इमरान हाशमी ने "कॉफी विद करण" में ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ‘प्लास्टिक’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इमरान हाशमी फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ करण के शो में हिस्सा लिया था। उनके इस जवाब ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था, इमरान हाशमी के इस बयान की वजह से खूब हंगामा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।
3. सलमान खान का वर्जिनिटी वाला बयान
सलमान खान भी करण जौहर के शो में अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। करण के चैट शो में उन्होंने खुद को वर्जिन बताया था। उनके इस जवाब ने दर्शकों को हैरान कर दिया, उन्हें लेकर काफी बातें हुईं थीं।
4. करीना कपूर का प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर सवाल
करन जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' के दौरान करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन एक्सेंट पर तंज कसा था, रैपिड-फायर राउंड में करीना से पूछा गया था कि अगर वो प्रियंका से कोई सवाल पूछना चाहें, तो क्या पूछेंगी? इस पर करीना ने कहा था, "मैं जानना चाहूंगी कि प्रियंका ने अपना एक्सेंट कहां से सीखा है?", जब बाद के एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा शो में आईं और उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही जवाब दिया "मुझे लगता है वहीं से, जहां से उनके बॉयफ्रेंड का आता है।" दोनों के बीच की लड़ाई लंबे समय तक चर्चा में थी।
5. दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर को लेकर बयान
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर जब तीसरे सीजन में शो पर पहुंची थीं, तब उनकी बातचीत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। करण जौहर ने जब रणबीर कपूर को किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने का सुझाव देने को कहा, तो दीपिका ने मजाक में रणबीर कपूर का नाम लेकर उन्हें कंडोम ब्रांड का विज्ञापन करने की सलाह दी। दीपिका के बयान से खूब बवाल मचा था।
6. कंगना रनौत का नेपोटिज्म वाला बयान
कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में अभिनेत्री कंगना रनौत की एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह अभिनेता सैफ अली खान के साथ शो में पहुंची थीं। इस दौरान कंगना ने करण जौहर के सामने ही उन्हें 'मूवी माफिया' कहा और बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी। कंगना के इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में नए सिरे से बहस छेड़ दी।
7. हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का बयान
करण जौहर के चैट शो में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और महिला विरोधी बातें कहीं थीं। उन्होंने कई महिलाओं के साथ अपने संबंधों और नाइटक्लब में महिलाओं को देखने के अपने तरीके के बारे में खुलकर बात की थी। हार्दिक के बयान से बवाल मच गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया था और ऑस्ट्रेलिया दौरे से बीच में ही वापस बुला लिया था।
8. रणवीर सिंह का अनुष्का शर्मा के लिए बयान
साल 2011 में 'कॉफी विद करण' एपिसोड 16 में जब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा साथ आए थे, तब रणवीर सिंह के एक बयान और व्यवहार को लेकर काफी विवाद हुआ था, रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिससे काफी विवाद हो गया था, यहां तक कि अनुष्का ने खुद रणवीर को मना किया था कि वे इस तरह की बातें उनसे न करें।


