TRENDING TAGS :
Janmashtami Song: कान्हा जन्मे आधी रात भादो की रतिया, कृष्ण जन्माष्टमी के भजन
Krishna Janmashtami Song: कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार आज मनाया जा रहा है,इस खास अवसर पर आप इन गानों पर लगा सकते हैं स्टेटस
Krishna Janmashtami Song (Image Credit- Social Media)
Krishna Janmashtami Bhajan: जन्माष्टमी 2026 शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसमें भारत भर के भक्त उपवास, प्रार्थना, मंदिर दर्शन और आधी रात के अनुष्ठानों के साथ भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जानी जाने वाली यह शुभ तिथि भक्तिमय गीत गाने, मंदिरों और घरों को सजाने और पारंपरिक उत्सवों के साथ मनाई जाती है। आज हम जन्माष्टमी के अवसर पर आपके लिए कुछ ऐसे ही सुपरहिट गाने लेकर आये हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी के गाने (Krishna Janmashtmi Song)-
श्री कृष्ण गोविंदा हरे मुरारी गाना (Shri Krishna Govinda Hare Murari Song Lyrics)-
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण...॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण...॥
॥ श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी...॥
बंदी गृह के, तुम अवतारी
कही जन्मे, कही पले मुरारी
किसी के जाये, किसी के कहाये
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
गोकुल में चमके, मथुरा के तारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
अधर पे बंशी, ह्रदय में राधे
बट गए दोनों में, आधे आधे
हे राधा नागर, हे भक्त वत्सल
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
वही गए वही, गए वही गए
जहाँ गए पुकारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा॥


