TRENDING TAGS :
Krrish 4 Cast: कृष 4 में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन के साथ दुबारा करेंगी रोमांस
Krrish 4 Priyanka Chopra: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर अपडेट आया है, बता दें कि कृष 4 की एक्ट्रेस मिल गई हैं
Hrithik Roshan Movie Krrish 4 Cast (Image Credit- Social Media)
Krrish 4 Cast: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष जिसकी अबतक तीन किस्ते आ चुकी हैं। तो वहीं अब जाकर इसकी तीसरी किस्त आ रही है। बता दे कि कृष 4 की घोषणा पहले ही राकेश रोशन और ऋतिक रोशन द्वारा किया जा चुका है। इस बार फिल्म में डायरेक्टर के तौर पर भी ऋतिक रोशन काम करेंगे। तो वहीं फिल्म में एक्टर के साथ ही साथ अब जाकर एक्ट्रेस पर अपडेट आया है। चलिए जानते हैं Krrish 4 के लिए किस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।
कृष 4 एक्ट्रेस (Krrish 4 Actress)-
बता दे कि कृष 4 (Krrish 4) में एक बार फिर से वापसी कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी कृष की दो किस्तों में नजर आ चुकी हैं। तो वहीं Krrish 4 में एक बार फिर से दर्शक ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा को बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए देखेंगे।
उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म शोनाली बोस की ' द स्काई इज पिंक' थी , जो 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी ' के लिए फाइनल कर लिया गया था । लेकिन आखिरी समय में यह भूमिका प्रियंका के हाथ से निकल गई और आलिया भट्ट को मिल गई।
तो वहीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों महेश बाबू, एसएस राजमौली की फिल्म वाराणसी कर रही हैं। जिससे उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं यह प्रियंका का तेलुगु सिनेमा के माध्यम से बॉलीवुड में प्रवेश है। उन्होंने राजामौली के सिनेमाई जगत के ज़रिए वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का विकल्प चुना है,” बॉलीवुड के एक जाने-माने फिल्म निर्माता ने बताया, जिन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जब वह प्रियंका चोपड़ा के साथ एक महिला एक्शन हीरो वाली फिल्म बनाना चाहते थे, तब उन्हें प्रियंका चोपड़ा को साइन न करने के लिए “निर्देशित” किया गया था।


