TRENDING TAGS :
Vibe OTT Release: कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर आज से
Vibe OTT Release Date: प्राइम वीडियो ने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की, आज से होगी स्ट्रीमिंग
Vibe OTT Release Date: विशेष ओरिजिनल फिल्मों और सीरीज़ के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया की हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, किरदारों पर आधारित कॉमेडी, दिल को छू लेने वाला संगीत और अपनी अलग पहचान रखने वाले कलाकारों की शानदार टोली देखने को मिलेगी। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर आज से (Kunal Khemu Vibe Release On Prime Video)-
‘वाइब’ की कहानी हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो ऐसे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती बेहद गहरी है। उनकी आम-सी जिंदगी तब एक अप्रत्याशित रोमांचक सफर में बदल जाती है, जब अचानक उन्हें देश को मंडराते खतरे से बचाने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। इस काम के लिए बिल्कुल भी तैयार न होने और अपनी क्षमता से कहीं बड़ी चुनौती का सामना कर रहे इन दोनों दोस्तों को मैडम एच (प्रीति जी जिंटा) इस बेहद अहम मिशन पर भेजती हैं। मैडम एच एक बेहद प्रभावशाली अधिकारी हैं, जो किसी भी कीमत पर अपने देश की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बाद शुरू होता है मजेदार परिस्थितियों, अप्रत्याशित मुलाकातों और एक के बाद एक मुश्किलों से भरा रोमांचक सफर, जहां दोनों दोस्तों को ऐसे मिशन का सामना करना पड़ता है, जो उनकी दोस्ती और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को बचाए रखने की क्षमता की कड़ी परीक्षा लेता है। लगातार बढ़ते खतरे के बीच रोमांचक एक्शन, दोनों दोस्तों की पूरी तैयारी न होने से पैदा होने वाली हास्यपूर्ण परिस्थितियां, दिल को छू लेने वाला रोमांस और रंग-बिरंगे किरदारों की टोली के साथ ‘वाइब’ एक ऐसा मनोरंजक सफर पेश करती है, जहां मिशन बेहद गंभीर है, लेकिन इसे पूरा करने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, वे बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।
फिल्म के स्ट्रीमिंग प्रीमियर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, *कुणाल खेमू ने कहा*, ’वाइब’ मेरे लिए बेहद खास फिल्म रही है, क्योंकि इसमें सिनेमा से जुड़ी मेरी पसंद की कई चीज़ें एक साथ देखने को मिलीं। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और संगीत है, लेकिन इसकी असली कहानी एक ऐसी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में परीक्षा होती है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कई बार सबसे मज़ेदार पल तब सामने आते हैं, जब आम लोग असाधारण परिस्थितियों में फंस जाते हैं और ठीक यही सोच लेकर हमने इस फिल्म को बनाने की शुरुआत की थी। इस कहानी को कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे, दोनों ही भूमिकाओं में जीवंत करना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। साथ ही, ऐसे कलाकारों के साथ काम करना भी शानदार रहा, जिन्होंने अपने किरदारों में अपनी अलग-अलग शख्सियत और ऊर्जा को बखूबी उतारा, जिससे यह सफर और भी यादगार बन गया। मैं अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ का आभारी हूं कि उन्होंने हमारे विज़न पर भरोसा जताया और मुझे बेहद खुशी है कि अब दुनिया भर के दर्शक प्राइम वीडियो पर ‘वाइब’ को देख और इसका आनंद ले सकते हैं।”
आज से ‘वाइब’ विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है।


