KSBKBT 2 Maha Twist: परी की शादी में बदल जाएगा दूल्हा, तुलसी लेगी बड़ा फैसला, खिलाफ खड़ा होगा परिवार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, जिससे शांति निकेतन हिल जाएगा।

Shivani Tiwari
Published on: 17 May 2026 2:17 PM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming
X

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming: स्टार प्लस के मोस्ट लव्ड सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों परी की शादी का जश्न चल रहा है, परी और आर्यन की शादी हो रही है, लेकिन कहीं न कहीं परी अपनी शादी से निराश है, क्योंकि उसके दिल में अजय बसता है, लेकिन अजय का परिवार परी से शादी के खिलाफ था, जिस वजह परी ने आर्यन से शादी करने का फैसला लिया, लेकिन अब जल्द ही शादी में महा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि सीरियल में शादी हो रही है और कोई ड्रामा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, चलिए जानते हैं कि परी और आर्यन की शादी में क्या हंगामा होगा।

आर्यन से नहीं होगी परी की शादी

परी आर्यन संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत तो कर रही है, लेकिन वो अपनी शादी से खुश नहीं हैं, परी के चेहरे का एक्सप्रेशन देख आर्यन को भी उस पर शक होने लगा है, कहीं न कहीं तुलसी भी समझ गई है कि परी आर्यन से शादी नहीं करना चाहती। फिलहाल, आर्यन और परी की सगाई हो जाती है, और मेहंदी की रस्म होती है, जहां अपने परिवार के साथ अजय भी पहुंचता है, अजय को देख परी उदास हो जाती है और अजय तो पहले से ही परी की शादी की बात सुन टूट चुका है। वहीं इन सब इमोशनल पल के बीच शादी के दौरान महा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि अंत में परी की शादी आर्यन से नहीं, बल्कि अजय के साथ होगी, जी हां! आर्यन खुद इस शादी से पीछे हट जाएगा और परी के हाथ में अजय का हाथ दे देगा, क्योंकि अजय की फैमिली को भी अहसास हो गया है कि परी बदल चुकी है, जिस वजह से खुशियों के साथ परी और अजय की शादी होगी।


तुलसी के एक फैसले से हिल जाएगा शांति निकेतन

दूसरी तरफ रियो की एंट्री से शांति निकेतन की खुशियों को नजर लगने वाली है, शादी के बीच ही रियो अपना रूप बदलकर शांति निकेतन में घुस जाएगा, जहां उसकी मुलाकात नंदिनी से होगी, नंदिनी उसे पहचान नहीं पाएगी, क्योंकि रियो नकली दाढ़ी मूछें लगाई रहती है, लेकिन जब रियो नंदिनी से अंश के बारे में सवाल करता है तो नंदिनी घबरा जाएगी। इन सबके बीच अब तुलसी एक बड़ा फैसला लेगी, जिसकी वजह से पूरा परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो जाएगा। दरअसल तुलसी रियो को शांति निकेतन में उसका हिस्सा देने की बात कहेगी, तुलसी चाहेगी कि रियो को भी उसका हिस्सा मिले, जब तुलसी ये बात मिहिर व घरवालों को बताएगी तो सब हैरान रह जाएंगे और सभी इस फैसले के खिलाफ होंगे, क्योंकि नंदिनी जब भी रियो को देखती है तो उसे अंश की याद आ जाती है, ऐसे में घरवाले रियो के शांति निकेतन में आने के खिलाफ होंगे, देखना होगा कि कहानी में आगे क्या होगा, और जब रियो को अपने पिता अंश की मौत का सच पता चलेगा तो वो क्या कदम उठाएगा।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story