KSBKBT 2 Update: रेयांश खेलेगा बड़ा दांव, बर्बाद करेगा वैष्णवी-पार्थ की शादी का जश्न

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में जल्द ही रेयांश का रुद्र रूप देखने को मिलेगा, जो तुलसी के शांति निकेतन में अशांति फैला देगा।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2026 8:34 PM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist
X

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल सुर्खियां बटोर रहा है, हालांकि इन दिनों जो ट्रैक चल रहा है, शायद दर्शक उससे नाखुश हैं, तभी तो TRP लगातार गिरती जा रही है, इस बार TRP लिस्ट में यह पांचवें नंबर पर पहुंच गया है, जहां अब तक यह टीवी की दुनिया का नंबर वन शो हुआ करता था, अब ये पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। फिलहाल, मेकर्स पूरी कोशिश कर रहें हैं, जिससे शो फिर नंबर वन पर पहुंच जाए। वहीं अब शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट की बात करें तो रेयांश एक बड़ा दांव खेलने वाला है, चलिए विस्तार से बताते हैं।

रेयांश खेलेगा बड़ा दांव

रेयांश ने कसम खाई है कि वो शांति निकेतन को बर्बाद कर देगा और अब धीरे धीरे उसने दांव खेलना भी शुरू कर दिया है, लेकिन किसी को पता नहीं चल रहा है, लोगों की नजरों में अच्छा बनकर रेयांश बड़ी ही चालाकी से जाल बिछा रहा है। फिलहाल, उसकी नजर इस वक्त वैष्णवी पर है, वह पार्थ और वैष्णवी को अलग करना चाहता है, इस वजह से हर समय वैष्णवी के पीछे पड़ा रहता है और ऐसी चालें चलता है, जिस वजह से पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते में गलतफहमी हो। वैष्णवी के बर्थडे पर रेयांश ने कुछ ऐसा ही किया था, जिसकी वजह से पार्थ का गुस्सा वैष्णवी पर फूट पड़ा था और दोनों के बीच गलतफहमियां आ गईं थीं, हालांकि तुलसी दोनों को समझाती है।


पार्थ और वैष्णवी की शादी में होगा खेल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के हाल ही के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पार्थ और वैष्णवी की सगाई होगी, सगाई में तो रेयांश कुछ नहीं कर पाता, लेकिन उसने ठान लिया है कि पार्थ और वैष्णवी की शादी वो किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा। पार्थ और वैष्णवी की शादी का जश्न जल्द ही शुरू होगा और रेयांश दोनों के बीच खूब गलतफहमियां पैदा करने वाला है, वो हर एक कोशिश करेगा, जिससे पार्थ और वैष्णवी की शादी टूट जाएगा। एक तरह से देखा जाए तो सालों पहले वाली कहानी दोहराई जा रही है। अंश नंदिनी के पीछे पड़ा था, वैसे ही अंश का बेटा रेयांश अब वैष्णवी के पीछे पड़ा है, अंश के बाद करण नंदिनी से शादी करता है, वहीं करण का बेटा पार्थ वैष्णवी से शादी कर रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि लास्ट मिनट में वैष्णवी रेयांश संग अपना घर बसा लेगी और पार्थ का दिल टूट जाएगा, अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं, शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए न्यूज़ट्रैक के साथ बनें रहिए।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story