Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शादी में महा ड्रामा! नोयना को एक्सपोज करेगी तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में शादी वाले दिन तुलसी नोयना को एक्सपोज करने वाली है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 April 2026 4:56 PM IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
X

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल की कहानी एक ऐसा तगड़ा मोड़ लेने वाली है, जो दर्शकों के होश उड़ा देगी। जी हां! नोयना ने एक बार अपने घटियापन की सारी हदे पार कर दी है, उसने कैंसर का नाटक किया, ताकी उसकी शादी मिहिर से हो जाए, नोयना को पता था कि यदि वो तुलसी से अपने कैंसर के बारे में बताएगी और साथ ही मिहिर से शादी करने की अपनी आखिरी इच्छा बयां करेगी तो तुलसी मान जाएगी, इस वजह से नोयना ने इतनी बड़ी साजिश रची है, चलिए जानते हैं अब अपकमिंग एपिसोड में और क्या होने वाला है।

नोयना और मिहिर की शादी में जबरदस्त हंगामा

नोयना कि आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए तुलसी अपने दिल पर पत्थर रखकर मिहिर को शादी के लिए मनाती है, मिहिर शादी के लिए तैयार नहीं होता, लेकिन तुलसी के कहने पर वह राजी हो जाता है। अब घर में नाच गाना शुरू हो गया है, साथ ही नोयना अपनी बीमारी का नाटक भी चालू कर चुकी है, लेकिन अब ट्विस्ट ये आने वाला है कि नोयना के झूठ का राज किसी को पता चल गया है और उसने नोयना को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है, इस राज को राज रखने के लिए वो नोयना से मोटी रकम की मांग कर रहा है, ऐसे में अब नोयना के होश उड़ गए हैं।


अब दर्शकों की नजरें यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर शादी में ऐसा कौन सा ट्विस्ट आएगा, जिसकी वजह से नोयना का सच सभी घरवालों के सामने आएगा, तो हम रीडर्स को बता दें कि मिहिर और नोयना की शादी के दिन अच्छा खासा हंगामा होगा, क्योंकि तुलसी नोयना को एक्सपोज करेगी, हालांकि तुलसी को नोयना के झूठ के बारे में कैसे पता चलेगा, इसके लिए तो आपको सीरियल देखना पड़ेगा, लेकिन इतना जरूर है कि तुलसी इस बार नोयना को छोड़ने वाली नहीं है, वो उसे बेइज्जत करके शांति निकेतन से बाहर निकलेगी, आने वाला एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story