Lalit Modi In Bigg Boss 20: सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ललित मोदी बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा?

Lalit Modi In Bigg Boss 20: सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ललित मोदी को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि वे बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं, आइए जानते हैं सच क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Aug 2026 2:51 PM IST
Lalit Modi In Bigg Boss 20
X

Lalit Modi In Bigg Boss 20

Lalit Modi In Bigg Boss 20: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 20 का ऑफिशियल ऐलान जब से किया गया है, तभी से शो से जुड़ी तरह-तरह की दिलचस्प अपडेट सामने आ रही है, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 की जमकर चर्चा हो रही है और अब तो शो का हिस्सा बनने जा रहें कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगें हैं, जी हां! बीते दिन ही खबर आई कि बिजनेसमैन और सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ललित मोदी को मेकर्स ने बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया है, आइए जानते हैं क्या ललित मोदी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे।

ललित मोदी बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा

बिग बॉस 20 के मेकर्स एक से एक नामचिन्ह हस्तियों को अप्रोच कर रहें हैं, ताकी शो में जबरदस्त बवाल मचे। वहीं, अब बीते दिन खबर आई कि ललित मोदी को भी मेकर्स ने बिग बॉस 20 का ऑफर दिया है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनका नाम कन्फर्म बताया गया, लेकिन अब वहीं, ललित मोदी ने खुद सच का खुलासा कर दिया। जी हां! उन्होंने बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज करते हुए इसे फेक न्यूज बताया है।


सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की खबरों पर ब्रेक लगाते हुए लिखा, "फेक न्यूज... मुझे बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है, मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही ऐसा करने का मेरा कोई इरादा है, हैरानी की बात है कि बिना संबंधित व्यक्ति से पूछे पूरी तरह बनाई गई खबर भी न्यूज बन जाती है।" ललित मोदी ने सच का खुलासा तो किया ही, साथ ही अपने वकीलों हिरानी एंड एसोसिएट्स की ओर से भेजा गया कानूनी नोटिस भी शेयर किया, जिसमें इस तरह की खबर चलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और पब्लिकेशन्स को चेतावनी भी दी गई है।


कब से शुरू होगा बिग बॉस 20

बिग बॉस 20 का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर से होने वाला है, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों की जमकर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक एक भी नाम पर ऑफिशियल तौर पर मुहर नहीं लगाई गई है। बता दें कि बिग बॉस 20 के लिए जन्नत जुबेर, मिस्टर फैजू, रिया चक्रवर्ती, अरबाज पटेल, प्रणाली राठौड़, रजत बेदी, सेंटी शर्मा, नीति टेलर जैसी कई अन्य हस्तियों को अप्रोच किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story