TRENDING TAGS :
Laughter Chefs Season 3: ऑफ एयर हो रहा लॉफ्टर शेफ 3, ये रियलिटी शो लेगा उसकी जगह?
Laughter Chefs Season 3: कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीज़न 3 ऑफ एयर होने वाला है, आइए जानते हैं आखिरी एपिसोड कब आएगा।
Laughter Chefs Season 3: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है, यह एक ऐसा शो है जिसमें सेलिब्रिटीज अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते हैं और साथ ही कॉमेडी का तड़का भी लगाते हैं, ये रियलिटी शो दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बन चुका है, लेकिन अब शो से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक ये शो बहुत ही जल्द ऑफ एयर होने जा रहा है, क्योंकि इसकी जगह एक दूसरा रियलिटी शो लेगा।
लाफ्टर शेफ सीज़न 3 होगा ऑफ एयर
लाफ्टर शेफ रियलिटी शो का हिस्सा बनें सेलिब्रिटीज जमकर मस्ती करते नजर आते हैं, उनकी मस्ती देख दर्शक भी ठहाके लगाकर हंसते हैं, लेकिन अब इस शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक लाफ्टर शेफ इसी महीने में बंद हो जाएगा, उसकी जगह पर एक नया रियलिटी शो दस्तक देगा, जो खतरों के खिलाड़ी 15 है।
खबरों की मानें तो लाफ्टर शेफ सीज़न 3 का आखिरी एपिसोड 28 जून को आएगा, वहीं इसके अगले हफ्ते यानी कि 4 जुलाई से खतरों के खिलाड़ी 15 शुरू होगा। हालांकि, अब तक मेकर्स ने कुछ ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स इसका ऑफशियल ऐलान करेंगे।
खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स
खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, क्योंकि इस बार शो में नए खिलाड़ियों के साथ ही पुराने खिलाड़ी भी नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा,ओरी, रुहानिका धवन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और अविका गौर जैसी हस्तियां नजर आएंगी, बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 को उसके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं, जी हां! जिन खिलाड़ियों ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है वे हैं - अविनाश तिवारी, फरहाना भट्ट, करण वाही, रुहानिका धवन और ऋत्विक धनजानी। यदि लाफ्टर शेफ शो के ऑफ एयर होने की खबरें सच होती हैं तो खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई महीने की 4 तारीख से शुरू होगा।


