TRENDING TAGS :
Sidhu Moose Wala Brother: बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की याद दिला गए छोटे मूसेवाला, स्टेज पर दिखा वही रौब और स्वैग
Sidhu Moose Wala Brother Video: कनाडा के टोरंटो में आयोजित हुए सिद्धू मूसेवाला के पहले 3D होलोग्राम वर्ल्ड टूर ‘साइंड टू गॉड’ में छोटे मूसेवाला छा गए।
Sidhu Moose Wala Brother Video
Sidhu Moose Wala Brother Video: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए चार साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आज तक फैंस उन्हें याद करते हैं। अभी हाल ही में कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के पहले 3D होलोग्राम वर्ल्ड टूर ‘साइंड टू गॉड’ का आयोजन हुआ, जहां स्टेज पर दिवंगत सिंगर के माता-पिता और छोटे भाई शुभदीप मूसेवाला भी पहुंचें, स्टेज पर छोटे मूसेवाला का रौब और स्वैग देख हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि छोटे मूसेवाला का अंदाज हूबहू सिद्धू मूसेवाला जैसा था, जिस वजह से फैंस एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला को देख भावुक हो गए।
छोटे मूसेवाला ने मचाई धूम (Sidhu Moose Wala Brother Video Viral)
साल 2022 में जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई, उसके 2 साल बाद उनके पेरेंट्स ने आईवीएफ के जरिए उनके भाई शुभदीप मूसेवाला का स्वागत किया, जो हूबहू सिद्धू मूसेवाला की तरह दिखते भी हैं। शुभदीप मूसेवाला के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, उनकी क्यूटनेस फैंस का दिल जीत लेती है, और यही वजह है कि महज 2 साल की उम्र में छोटे मूसेवाला के लाखों चाहने वाले हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पहले 3D होलोग्राम वर्ल्ड टूर ‘साइंड टू गॉड’ (Signed to God) का आगाज 8 और 9 अक्टूबर 2026 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ, इस शो के दौरान दिवंगत सिंगर के माता पिता और उनका छोटा भाई (Little Sidhu with his Parents) मंच पर मौजूद रहे, इस शो में लाखों की भीड़ जुटी हुई थी, वहीं स्टेज पर छोटे मूसेवाला को देख वहां मौजूद फैंस जोर जोर से हूटिंग करने लगे, छोटे मूसेवाला न सिर्फ स्टेज पर मौजूद रहे, बल्कि माइक में अपनी तोतली आवाज में गाना भी गाया, साथ ही सिद्धू मूसेवाला का आइकॉनिक थप्पी भी किया। छोटे मूसेवाला के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है, उनकी ऐसी हरकतें देख फैंस भावुक हो उठे।
सोशल मीडिया पर छोटे मूसेवाला के वीडियोज छाए हुए हैं, जिस पर मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं, फैंस इन वीडियोज पर अपना खूब प्यार दे रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "आखिरकार सिद्धू वापस आ गया।" दूसरे ने लिखा, "इंटरनेट की सबसे प्यारी चीज।" तीसरे ने लिखा, "शेर की एंट्री होने वाली है।" चौथे ने लिखा, "दुनिया का पहला बच्चा, जो पैदा होते ही नाम कमा लिया।" इसी तरह फैंस छोटे मूसेवाला के इस वीडियो पर खूब प्यार दे रहे हैं।


