Lock Upp 2 House Look: लॉकअप 2 के घर की पहली झलक आई सामने, देखिए कहां रहेंगे कंटेस्टेंट्स

Lock Upp 2 House Look: अपकमिंग रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 के घर की पहली झलक सामने आ चुकी है, आइए दिखाते हैं कि लॉकअप का घर कैसा होने वाला है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2026 6:54 PM IST
Lock Upp 2 House First Look
X

Lock Upp 2 House First Look

Lock Upp 2 House First Look: एकता कपूर का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप 2 अपने नए सीजन के साथ कुछ ही दिनों में वापसी करने वाला है, दर्शकों ने उत्सुकता में उल्टी गिनती भी शुरू कर दी है, कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं, देखा जाए तो शो को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है, और अब इसी बीच लॉकअप सीजन 2 (Lock Upp 2) के घर की इनसाइड झलकियां भी सामने आ गई है, जी हां! चलिए फिर आपको भी लॉकअप 2 के घर की इनसाइड झलक दिखाते हैं।

लॉकअप 2 के घर की इनसाइड झलक

लॉकअप 2 के घर के अंदर की कुछ झलकियां सामने आ गईं हैं, जहां 14 खिलाड़ी 6 हफ्तों के लिए रहने वाले हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं लाइन से एक के बाद जेल नजर आ रही है, जहां कैदियों के कपड़े भी टंगे दिख रहें हैं, जेल के अंदर एक बेड रखा हुआ है, जो एकदम जेल के कैदियों की तरह ही है, यानी एक इसका हिस्सा बनने जा रहे खिलाड़ियों को मखमली गद्दा भूलकर इस कैदियों वाले बिस्तर पर सोना पड़ेगा। लॉकअप 2 के घर की आई इस झलक ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।






ये सेलिब्रिटीज आ सकते हैं नजर

लॉकअप सीजन 2 के लिए बहुत से जानी मानी हस्तियां के नाम सामने आ रहें हैं, लेकिन अब तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन किसी नाम को लेकर नहीं की गई है। जो नाम अब तक सामने आ चुके हैं वे हैं - शिवांगी जोशी, योगेश रावत, आकांक्षा पुरी, सुनीता आहूजा, राम कपूर, रश्मि देसाई, शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला, अर्चना गौतम। अब देखना होगा कि इन सामने आए नामों में से कौन-कौन लॉकअप में जाएगा। बता दें कि लॉकअप इस बार ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आएगा, दर्शक इसे 27 जून से शनिवार से बुधवार हर रोज 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story