Shreya Kalra In Bigg Boss 20: लॉकअप 2 विनर श्रेया कालरा बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा? देखिए क्या कहा

Shreya Kalra In Bigg Boss 20: श्रेया कालरा लॉकअप सीजन 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद, क्या बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, आइए जानते हैं

Shivani Tiwari
Published on: 6 Aug 2026 4:29 PM IST
Shreya Kalra In Bigg Boss 20
X

Shreya Kalra In Bigg Boss 20 (Photo- Social Media)

Shreya Kalra In Bigg Boss 20: लॉकअप सीजन 2 और अलायंस दोनों ही रियलिटी शो खत्म हो चुका है, अब दर्शकों की नजरें सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस पर टिक गई है, जी हां! बिग बॉस टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो माना जाता है, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। कुछ दिन पहले ही बिग बॉस सीजन 20 का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, जो 6 सितंबर से कलर्स चैनल पर लॉन्च होगा। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गई है, जिसमें श्रेया कालरा का नाम भी सामने आ रहा है, आइए जानते हैं कि क्या श्रेया कालरा बिग बॉस 20 में जाएंगी।

बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं, 5 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा को विनर घोषित किया गया। श्रेया कालरा लॉकअप 2 की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपए अपने साथ लेकर गईं। बता दें कि जब श्रेया लॉकअप में थीं, तभी उनके नाम को लेकर चर्चाएं हो रहीं थीं कि श्रेया बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, क्योंकि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है, श्रेया पूरी तरह से बिग बॉस मटेरियल हैं, लेकिन क्या सच में श्रेया बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी, इसका खुलासा उन्होंने खुद कर दिया।


श्रेया कालरा लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं, जिसके बाद वे ट्रॉफी लेकर मीडिया से रूबरू भी हुईं, इसी दौरान ही उन्होंने बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। श्रेया कालरा से पपराजी ने कहा कि अभी उन्हें एक और ट्रॉफी जीतना है बिग बॉस की, इसके जवाब में श्रेया कालरा ने कहा, "बस अब! हो गया मेरा रियलिटी शो। बिग बॉस नहीं करूंगी।" उन्होंने हाथ हिलाकर भी मना किया कि वो बिग बॉस नहीं करेंगी, हालांकि उन्होंने आगे कहा से वो बिग बॉस होस्ट करेंगी, सलमान खान सर के साथ। श्रेया कालरा ने साफतौर पर इनकार किया कि वे बिग बॉस का हिस्सा तो नहीं बनेंगी, अब देखना होगा कि लॉकअप जीतने के बाद श्रेया कालरा किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story