TRENDING TAGS :
Lock Upp Season 2: कब शुरू होगा लॉकअप 2? कितने होंगे खिलाड़ी, कहां देख सकेंगे दर्शक, जानिए सब कुछ
Lock Upp Season 2: लॉकअप सीजन 2 जल्द लौट रहा है, आइए जानते हैं कि दर्शक अपने पसंदीदा शो को कब से व कहां देख सकेंगे।
Lock Upp Season 2 Contestants
Lock Upp Season 2: एकता कपूर का शो लॉकअप अपने नए सीजन के साथ बहुत ही जल्द वापसी करने वाला है, जी हां! इस साल की शुरुआत में ही एकता कपूर ने लॉकअप 2 का ऐलान कर दिया था और तभी से शो से जुड़ी तरह-तरह की अपडेट सामने आ रही है, हालांकि अब हम जो अपडेट देने वाले हैं, उसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, क्योंकि लॉकअप 2 के ऑन एयर की डेट रिवील कर दी गई है और इसी के साथ ही शो से जुड़ी अन्य जानकारियां भी सामने आ गईं हैं, चलिए आपको भी बताते हैं।
लॉकअप 2 कब होगा शुरू
एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप का पहला सीजन सुपरहिट हुआ था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। बता दें कि पहला 2022 में आया था और अब करीब चार साल बाद लॉकअप का दूसरा सीजन लौट रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि लॉकअप का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आएगा। लॉकअप 2 का नया प्रोमो जारी किया गया और इसी के साथ ही शो से जुड़ी कई बातें भी रिवील कर दी गई है।
बता दें कि लॉकअप 2 करीब 6 हफ्तों का शो होगा, जिसका हिस्सा 14 सेलिब्रिटीज बनने वाले हैं, जी हां! ये 14 कंटेस्टेंट्स बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल होने वाले हैं, और शो में दो ख़तरनाक जेलर होंगे, जो कोई और नहीं, बल्कि फराह खान और रितेश देशमुख होने वाले हैं, यानि कि लॉकअप 2 के होस्ट की कमान फराह खान और रितेश देशमुख संभालने वाले हैं।
लॉकअप 2 की थीम "सच या सजा" है, नेटफ्लिक्स के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लॉकअप 2 का प्रोमो साझा करते हुए लिखा गया, "6 हफ्ते, 14 सेलिब्रिटीज, 2 जेलर्स ... इस लॉकअप में हर सच बाहर आएगा। देखिए लॉकअप सच या सजा 27 जून से शनिवार से बुधवार, हर रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर।" यानी कि दर्शक लॉकअप 2 को 27 जून से हर रात 8 बजे शनिवार से बुधवार नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। लॉकअप 2 का प्रोमो बेहद दिलचस्प लग रहा है, फराह खान और रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाने वाले हैं, हालांकि अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि इसका हिस्सा कौन से सेलेब्स बनने जा रहें हैं।


