Lock Upp Season 2 Eviction: लॉक अप सीजन 2 से एविक्ट हुई ये कंटेस्टेंट नाम सुन हो जाएंगे शॉक्ड

Lock Upp Season 2 Elimination: लॉक अप सीजन 2 की शुरूआत हो चुकी है, और घर से पहले कंटेस्टेंट का एविक्शन भी हो चुका है, चलिए जानते हैं कौन है जिसका हुआ एविक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 3 July 2026 3:21 PM IST (Updated on: 3 July 2026 3:21 PM IST)
Lock Upp Season 2 Shresta Iyer Elimination
X

Lock Upp Season 2 Eviction Shresta Iyer (Image Credit-Social Media)

Lock Upp Season 2 Eviction: लॉक अप सीजन 2 की शुरूआत हो चुकी है। शो में इस बार कई जाने-माने चेहरे देखने को मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा टीवी जगत के सितारे इस बार लॉक अप सीजन 2 का हिस्सा बने हैं। लॉक अप सीजन 2 में हर रोज कुछ ना कुछ नया दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस सीजन में कंटेस्टेंट के पास सेफ होने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। जिसमें कंटेस्टेंट को अपने कुछ सीक्रेट दर्शकों के सामने रिवील करने होंगे। जिसके बाद वो एलिमिनेट होने से बच सकते हैं। इस हफ्ते लॉक अप सीजन 2 में कुल 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। जिनमें से एक कंटेस्टेंट का एविक्शन हो चुका है। चलिए जानते हैं उनके बारे में

लॉक अप सीजन 2 का हुआ पहला एविक्शन ((Lock Upp Season 2 First Eviction)-

लॉक अप सीजन 2 में इस बार एविक्ट होने की लिस्ट में आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शुभी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर और माधुरी ग्रोवर शामिल थी। जिसमें से आकांक्षा चमोला के पास कुल तीन सीक्रेट थी। जिसमें आकांक्षा चमोला ने पहला सीक्रेट प्रीमियर पर भी रिवील कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका और गौरव का तलाक होने वाला है। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसके अलावा आकांक्षा चमोला का एक सीक्रेट की वो बायसेक्सुअल हैं, जिसे श्रेया कालरा ने रिवील कर दिया। ताकि उनके पास उनका दूसरा सीक्रेट रिवील करने का ऑप्शन ना हो। जिसके बारे में आकांक्षा चमोला को इसके बारे में पता चल गया।

तो वहीं आकांक्षा चमोला अपने दूसरे सीक्रेट को रिवील नहीं कर पाई। लेकिन अब जाकर लॉक अप सीजन 2 का पहला एविक्शन हो गया है। लॉक अप सीजन 2 का पहला एविक्शन जनता के वोट पर नहीं बल्कि घर में मौजूद दर्शकों के वोटिंग के आधार पर हुआ है। दर्शकों ने बताया कि कौन-सा कंटेस्टेंट लॉक अप सीजन 2 में रहने लायक है और कौन-सा कंटेस्टेंट नहीं है। मतदान के आधार पर श्रेष्ठा अय्यर को लॉक अप सीजन 2 से एविक्ट कर दिया गया। जोकि क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story