Lock Upp 2 Nomination: लॉक अप सीजन 2 में इस बार एविक्ट होने के लिए ये फेमस सेलेब्स हुए नॉमिनेट

Lock Upp Season 2 Nominated Contestants: लॉक अप सीजन 2 में पहले हफ्ते श्रेष्ठा अय्यर एविक्ट हो गई, तो वहीं इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है

Shikha Tiwari
Published on: 6 July 2026 1:47 PM IST (Updated on: 6 July 2026 10:40 PM IST)
Lock Upp Season 2 Elimination
X

Lock Upp Season 2 Nomination This Week (Image Credit-Social Media) 

Lock Upp Season 2 Nomination: लॉक अप सीजन 2 में पिछले हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से श्रेयश अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को एविक्ट कर दिया गया। उनको घरवालों की वोटिंग के माध्यम से एविक्ट किया गया। कहा गया कि उनका इस शो में कुछ खास कंट्रीब्यूशन नहीं है। जिसकी वजह से उनको एविक्ट किया जा रहा है। तो वहीं श्रेष्ठा के एविक्ट होते ही शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई, उन्होंने शो में आते ही कंटेस्टेंट के साथ लड़ाई करना शुरू कर दिया। जिसके बाद राम कपूर ने कहा कि उनको शो से निकाल दिया जाए। शिवांगी जोशी के साथ भी शिल्पा शिंदे ने काफी बहस की थी। सुनीता अहूजा के पास गई और गोविंदा को लेकर उनके द्वारा दिए हुए विवादों पर बात करने लगी। जिसपर सुनीता अहूजा ने उनको ऐसा जवाब दिया। जिसके बाद उनकी तारीफ हो रही है। तो वहीं इन सबके बीच लॉक अप सीजन 2 का दूसरा नॉमिनेशन हो चुका है।

लॉक अप सीजन 2 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंटस (Lock Upp Season 2 Nominated Contestants)-

लॉक अप सीजन 2 मे श्रेष्ठा अय्यर के एविक्शन के बाद और शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद शो में इस हफ्ते के लिए भी नॉमिनेशन हो चुका है। इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट का नाम शो में नॉमिनेशन के लिए आया है। वो काफी ज्यादा पॉपुलर हैं लेकिन शो में उनका कंट्रीब्यूशन कुछ खास नहीं देखने को मिल रहा है। जिसमें राम कपूर, वरूण यादव जिनको लैला के नाम से भी जानते हैं, रियाज अली और सुनीता अहूजा

राम कपूर की फराह खान और कंगना रनौत ने जमकर क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा था कि वो इस में कुछ कर नहीं रहे है। इसके अलावा रियाज अली को भी काफी डांट सुननी पड़ी थी, शो में अपने कंट्रीब्यूशन को लेकर, उनके फॉलोअर्स तक को बॉट बता दिया गया। सुनीता अहूजा जोकि गोविंदा की पत्नी हैं, वो शो में इन दोनों की तुलना में तब भी एक्टिव नजर आ रही है। वरूण यादव और योगेश की दोस्ती को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यदि इस वीक इन चारों में से किसी का एविक्शन हुआ तो वो रियाज अली का हो सकता है क्योंकि बाकी कंटेस्टेंट की तुलना में काफी कम एक्टिव नजर आ रहे हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story