Looteri Dulhan Trailer: पंचायत की रिंकी बनीं लुटेरी दुल्हन, मजेदार ट्रेलर रिलीज, देखें

Looteri Dulhan Trailer: पंचायत फेम रिंकी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वालीं हैं, जिसका नाम "लुटेरी दुल्हन" है, आज मेकर्स ने मजेदार ट्रेलर जारी कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2026 5:07 PM IST
Looteri Dulhan Trailer
X

Looteri Dulhan Trailer

Looteri Dulhan Trailer: पंचायत सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री सांविका (Sanvikaa) चर्चाओं में आ गईं हैं, जी हां! हालांकि इस बार वे पंचायत सीरीज की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक नए प्रोजेक्ट की वजह से खबरों में हैं। बता दें कि सांविका बहुत ही जल्द एक नए शो में नजर आने वालीं हैं, जिसका टाइटल "लुटेरी दुल्हन" (Looteri Dulhan Trailer Review) है। आज लुटेरी दुल्हन का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है, जो बहुत ही मजेदार है।

लुटेरी दुल्हन का ट्रेलर रिलीज (Looteri Dulhan Trailer Out)

अभिनेत्री सांविका की लुटेरी दुल्हन का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जैसा कि शो के नाम से ही पता चल रहा है कि कहानी एक लुटेरी दुल्हन की है, जिसका किरदार सांविका निभा रहीं हैं। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि लुटेरी दुल्हन बनकर सांविका कई लड़कों की जिंदगी बर्बाद करतीं हैं, अलग अलग लुक बदलकर वे लड़कों से शादी करती हैं और फिर गहना व पैसे लेकर भाग जाती हैं। फिर पुलिस उन्हें पकड़ने में लग जाती है।

लुटेरी दुल्हन स्टार कास्ट (Looteri Dulhan Star Cast)

सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर शो लुटेरी दुल्हन में सांविका के अलावा बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जैसे कि पूजा गौर और मनमोहन तिवारी जैसे कलाकार हैं। इस अपकमिंग शो में जहां सांविका के किरदार का नाम माया है, वहीं पूजा गौर संध्या यादव का किरदार निभा रहीं हैं जो एक सस्पेंड हो चुकी महिला पुलिस ऑफिसर है। संध्या यादव माया जैसी शातिर लुटेरी दुल्हन को पकड़ने में लगी हुईं हैं। अब यदि आपको ये बताएं तो इस नए शो को आप कहां देख सकेंगे तो दरअसल ये शो हंगामा ओरिजिनल्स (Hungama Originals) पर रिलीज किया जाएगा, अभी मेकर्स द्वारा रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि Trailer देख दर्शक शो देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं, उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट का ऐलान करेंगे|

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story