Love Gill या Rhiya Ahir? कौन जाएगा Bigg Boss 20 के घर में, जानिए! किसे मिला सबसे अधिक वोट

Love Gill Vs Rhiya Ahir: लव गिल या रिया अहीर में से बिग बॉस 20 के घर में कौन एंट्री करेगा, इसका खुलासा हो चुका है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Sept 2026 7:33 PM IST
Love Gill Vs Rhiya Ahir
X

Love Gill Vs Rhiya Ahir

Love Gill Vs Rhiya Ahir: बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर में अब सिर्फ एक दिन रहा गया है, फिर दर्शकों का सबसे पसंदीदा कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो टीवी पर दस्तक दे देगा। बता दें कि 4 सितंबर यानी कि आज से ही कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 20 के घर में प्रवेश कर चुके हैं, सलमान खान भी बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग की और साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात भी की। इसी बीच अब यह भी अपडेट मिल चुकी है कि लव गिल और रिया अहीर में से किसे सलमान खान के घर में एंट्री मिली और किसका बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने का सपना अधूरा रह गया?

लव गिल या रिया अहीर

बता दें कि बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही दो कंटेस्टेंट्स के बीच कंपटीशन शुरू हो गया था, दरअसल मेकर्स ने बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही एक ट्विस्ट रखा, जिसके अनुसार, रिया अहीर और लव गिल के बीच दर्शकों की वोटिंग की गई, इन दोनों में जिसको दर्शकों द्वारा सबसे अधिक वोट मिलेगा, वहीं बिग बॉस 20 के घर में एंट्री करेगा और जिसे कम वोट मिलेगा, उसे मंच से ही वापस लौटना होगा।


जैसा कि हमने आपको बताया कि आज बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग की गई, ऐसे में यह भी जानकारी मिल गई है कि रिया अहीर और लव गिल में किसे ऑडियंस ने बिग बॉस के घर में भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया अहीर और लव गिल में सबसे अधिक वोट लव गिल को मिले, यानी कि लव गिल बिग बॉस 20 के घर में प्रवेश कर चुकीं हैं, जबकि रिया अहीर घर के अंदर नहीं जा पाई। हालांकि ऐसा हो सकता है कि रिया अहीर को मेकर्स बाद में बतौर वाइल्ड कार्ड की रूप में बिग बॉस के घर में एंट्री करवा सकते हैं।

बिग बॉस 20 कंफर्म कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस सीजन 20 बेहद धमाकेदार होने जा रहा है, क्योंकि इस बार गेम में काफी कुछ बदलाव किया गया है, साथ ही कंटेस्टेंट्स भी बेहद शानदार आए हुए हैं। बिग बॉस 20 के लिए जिन खिलाड़ियों के नामों पर पक्की मुहर लग चुकी है वो हैं - कनिका मान, खुशी दुबे, आम्रपाली दुबे, गुल्लू, लव गिल, अरिश्फा खान।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story