TRENDING TAGS :
Maa Behen Trailer: माधुरी दीक्षित की मां बहन के Trailer में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, रवि किशन की लाश ने बढ़ाया सस्पेंस
Maa Behen Trailer: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म मां बहन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फुल ऑन धमाकेदार है।
Maa Behen Trailer
Maa Behen Trailer: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग कॉमेडी थ्रिलर फिल्म "मां बहन" लंबे समय से चर्चाओं में हैं, पहले टीजर, फिर पोस्टर और अब आज नेटफ्लिक्स द्वारा फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही जबरदस्त है। ट्रेलर में सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की साथ तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा भी नजर आएंगी, ट्रेलर में इन तीनों की कॉमिक टाइमिंग बेहद कमाल की लग रही है।
मां बहन फिल्म का ट्रेलर रिलीज
Netflix की फिल्म मां बहन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और आज मेकर्स ने शानदार ट्रेलर भी जारी कर दिया, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। नेटफ्लिक्स के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पर मां बहन का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर जारी करते हुए नेटफ्लिक्स के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर लिखा गया, "एक मां, दो बहन, तीनों तबाही, एक सनसनी कांड के लिए तैयार हो जाओ। मां बहन देखिए 4 जून से सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"
मां बहन मूवी के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत माधुरी दीक्षित से होती है, जो अपनी बेटी तृप्ति डिमरी से कहती है कि मुझ कर विश्वास करो, लेकिन तृप्ति डिमरी कहतीं हैं कि विश्वास की बात तो तुम न ही करो मम्मी, साक्षात् सत्यवती मैया आकर भी कहे तो भी हम तुमपे भरोसा न करें। बता दें कि माधुरी दीक्षित फिल्म में मां का किरदार निभा रहीं हैं, जबकि तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा उनकी बेटी के किरदार में हैं, वहीं रवि किशन इनके पड़ोसी बने हुए हैं, जिनका माधुरी दीक्षित की साथ नैन मटक्का चल रहा होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब रवि किशन की हत्या हो जाती है, ऐसे में अब माधुरी दीक्षित और उनकी दोनों बेटियां लाश छुपाने में जुटी हुईं हैं। ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की कॉमिक टाइमिंग बेहद कमाल की है, कई ऐसे मजेदार डायलॉग सुनने को मिलेंगे, जिसे सुन दर्शक खूब हसेंगे।
मां बहन स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा के साथ कॉमेडी थ्रिलर फिल्म मां बहन में रवि किशन भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्हें विद्या बालन अभिनीत "तुम्हारी सुलु" और "दलदल" के लिए जाना जाता है। माधुरी दीक्षित की ये सीरीज 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही।


