TRENDING TAGS :
Mahabharat Movie: आमिर खान की महाभारत की होगी कई सीरीज, इन एक्टर्स को करेंगे कास्ट, आया बड़ा अपडेट
Mahabharat Movie: आमिर खान ने अपनी फिल्म महाभारत पर दिलचस्प अपडेट शेयर किया है, आइए बताते हैं।
Mahabharat Movie
Mahabharat Movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी हेडलाइंस में बनें हुए हैं, जी हां! आमिर खान की हाल ही में फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने खूब वाहवाही लूटी। वहीं अब इस फिल्म में बाद आमिर खान अपनी अगली फिल्म महाभारत को लेकर चर्चाओं में आ चुके हैं। मालूम हो कि आमिर खान महाभारत पर फिल्म बना रहें हैं, अब उन्होंने अपनी इस फिल्म पर दिलचस्प अपडेट शेयर किया है, आइए बताते हैं।
आमिर खान की महाभारत (Aamir Khan Film Mahabharat)
लंबे समय से बॉलीवुड जगत में खबरें फैली हुईं हैं कि आमिर खान महाभारत (Aamir Khan Film) पर फिल्म बना रहें हैं, लेकिन इस पर फिल्म बनाने से पहले वे अच्छी तरह रिसर्च करना चाह रहें हैं, ताकी फिल्म को देख दर्शक नाराज ना हों। वहीं अब आमिर खान ने जानकारी दी है कि अगस्त महीने में वे अपनी फिल्म महाभारत का प्री प्रोडक्शन काम शुरू करेंगे।
वहीं बात तो यह भी सामने आ रही थी कि आमिर खान अपनी महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का रोल अदा कर सकते हैं, लेकिन जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, वे अपनी महाभारत में सभी नए कलाकारों को कास्ट करना चाहेंगे। आमिर खान ने कहा कि उन्हें महाभारत में अनजान चेहरे चाहिए, वे इसके लिए पूरी तरह से नए कलाकार चाहते हैं।
आमिर खान ने महाभारत मूवी पर एक और अपडेट दिया, उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा, महाभारत की कहानी काफी लंबी है, ऐसे में इसे एक फिल्म में दिखाना पॉसिबल नहीं होगा, इस वजह से आमिर खान महाभारत पर फिल्मों की सीरीज बनाने वाले हैं। महाभारत फिल्म का बजट काफी तगड़ा होने वाला है।


