TRENDING TAGS :
Varanasi Movie: महेश बाबू के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, सामने आया वाराणसी से दमदार लुक
Mahesh Babu Varanasi Movie: राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी से अभिनेता महेश बाबू का दमदार लुक जारी किया गया है, आइए दिखाते हैं।
Mahesh Babu Varanasi Movie (Photo- Social Media)
Mahesh Babu Varanasi Movie: राजामौली अपनी फिल्म वाराणसी को बहुत ही बड़े पैमाने पर बना रहें हैं, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप है, सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म की चर्चाएं हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि वाराणसी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन मेकर्स फिल्म से रिलेटेड लगातार कुछ न कुछ जारी कर रहें हैं, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बरकरार है, वहीं अब आज इस फिल्म से महेश बाबू का बेहद शानदार लुक रिवील कर दिया गया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं
वाराणसी से महेश बाबू का दमदार लुक वायरल
वाराणसी मूवी के एक्टर महेश बाबू का आज जन्मदिन है, ऐसे में उनके फैंस को मेकर्स की ओर से बेहतरीन तोहफा मिला, क्योंकि मेकर्स ने महेश बाबू का बेहतरीन लुक जारी कर दिया है। जी हां! महेश बाबू का लुक देख फैंस के बीच हल्ला मचा गया और अब वे महेश बाबू के लुक पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं।
बता दें कि राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाराणसी से महेश बाबू के दो लुक शेयर किए हैं, और दोनों ही बेहद दमदार है। राजामौली ने महेश बाबू के नए लुक को रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा, "सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है। वाराणसी में रूद्र।" महेश बाबू इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहें हैं।
कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी
राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जहां प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल अदा करेंगी, वहीं महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखाईं देंगे। बता दें मैं राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन का इस फिल्म में कैमियो हो सकता है, वहीं महेश बाबू के भी डबल रोल मिल खबरें हैं। इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जो कि एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म होने वाली है । वाराणसी अगले साल अप्रैल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


