Mahhi Vij होंगी Bigg Boss से बाहर? इस कंटेस्टेंट को जड़ा तमाचा

Mahhi Vij Bigg Boss 20: माही विज ने बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट पर हाथ उठाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बाहर निकालने की मांग की जा रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Oct 2026 5:35 PM IST
Mahhi Vij Bigg Boss 20
X

Mahhi Vij Bigg Boss 20

Mahhi Vij Bigg Boss 20: बिग बॉस सीजन 20 में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते दिन घर में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब गुल्लू और नकुल ढुल के बीच जमकर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बहस धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। घर के बाकी सदस्य दोनों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बिग बॉस ने नकुल को तुरंत घर से बाहर कर दिया। वहीं, इस पूरे विवाद के दौरान माही विज भी एक कंटेस्टेंट पर हाथ उठाती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद दर्शक उन्हें भी घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

माही विज होंगी बिग बॉस के घर से बाहर?

गुल्लू और नकुल ढुल के बीच बिग बॉस में हुई लड़ाई सुर्खियों में है, सेलेब्स दोनों की लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। गुल्लू और नकुल के बीच हुई लड़ाई की क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज की हरकत दर्शकों का ध्यान खींच रही है, जी हां! दोनों के बीच हाथापाई के बीच माही विज भी अपना हाथ साफ करते नजर आ रहीं हैं, जिसके लिए माही विज का मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

गुल्लू और नकुल की लड़ाई की वायरल क्लिप में आप देख सकते हैं कि माही विज भी नकुल पर हाथ उठा रहीं हैं, माही तेजी से नकुल की कमर पर एक तमाचा जड़ देती हैं। माही विज की ये क्लिप पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे देख दर्शकों का कहना है कि ये असली फिजिकल फाइट है, माही विज को बाहर निकालो। सोशल मीडिया पर बहुत से दर्शक माही विज को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "माही विज को बाहर निकालो, इसने जान बूझकर नकुल को मारा।" दूसरे ने लिखा, "माही की एविक्ट करना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "बिग बॉस इसे बाहर नहीं निकालेगा, क्योंकि वो माही के लिए बाइस्ड है।" हालांकि वहीं बहुत से लोग माही का ऐसा अवतार देख खुश हैं, उनका कहना है कि माही अपने दोस्त के साथ खड़ी है, उसने जो कुछ भी किया सही किया। फिलहाल, माही ने जिस तरह नकुल की चाटा मारा है, देखना होगा कि वीकेंड के वार पर सलमान खान उस पर कैसे रिएक्ट करेंगे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story