Main Vaapas Aaunga OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी मैं वापस आऊंगा? जानें

Main Vaapas Aaunga On Which OTT: इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' कब व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगी, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2026 4:40 PM IST
Main Vaapas Aaunga On Which OTT
X

Main Vaapas Aaunga On Which OTT

Main Vaapas Aaunga On Which OTT: निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिल रहा है, हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत धीमी हुई थी, लेकिन फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद ज्यादातर दर्शक इस फिल्म को देखने थिएटरों में पहुंच रहें हैं। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन भी कर लिया है और अभी भी यह थिएटरों में अच्छी कमाई कर रही है, वहीं, इसी बीच अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है, आइए जानते हैं कि मैं वापस आऊंगा कब व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगी।

कब ओटीटी पर दस्तक देगी मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म अभी भी थिएटरों में लगी हुई है, लेकिन वहीं अब यह भी खुलासा कर दिया गया है कि दर्शक इस फिल्म को घर बैठे कब से व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे, जी हां! जिन दर्शकों ने अब तक फिल्म को थिएटरों में नहीं देखा है, वे इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैं वापस आऊंगा फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त से स्ट्रीम की जाएगी, यानी कि अभी दर्शकों को फिल्म के लिए पूरे एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा। बताते चलें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन

मैं वापस आऊंगा फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हो, लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन महज 1.15 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म को जब पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली तो कलेक्शन भी बढ़ता गया। फिल्म ने अब तक कुल 32 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से अधिक हो गया है। बताते चलें कि फिल्म का कुल बजट लगभग 65 करोड़ रुपए है, यानी कि फिल्म को हिट होने के लिए अभी और मशक्कत करनी पड़ेगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story