TRENDING TAGS :
Fauzi Movie: 15 अगस्त पर फौजी का दमदार पोस्टर जारी, अनुपम खेर बनेंगे महात्मा गांधी
Prabhas Fauzi New Poster: प्रभास की फिल्म फौजी से मेकर्स ने 15 अगस्त को बेहद दमदार पोस्टर जारी किया है, जो वायरल हो गया है।
Prabhas Fauzi New Poster: पैन इंडिया स्टार प्रभास के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, जिसका नाम "फौजी" है। फौजी इस साल दिसंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। प्रभास के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं आज 15 अगस्त के मौके पर मेकर्स ने मेकर्स ने फौजी का नया दमदार पोस्टर (Fauzi New Poster Out) जारी किया है, जो प्रभास के फैंस के बीच वायरल हो गया है, आइए दिखाते हैं।
फौजी का धमाकेदार पोस्टर जारी
सुपरस्टार प्रभास ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फौजी का नया पोस्टर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पोस्टर बेहद रहस्यमयी है, जी हां! प्रभास का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ बॉडी दिख रही है, वे सफेद धोती और बनियान पहने दिख रहें हैं, पूरी तरह से खून से लथपथ है और उनके दोनों हाथों में बंदूक है, वहीं पोस्टर में महात्मा गांधी के किरदार की झलक भी देखने को मिल रही है। सामने आए इस दमदार पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। किसी ने कहा कि फिल्म के लिए इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो रहा है तो किसी ने कहा ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ का कलेक्शन करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अनुपम खेर फौजी में महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले हैं, वहीं अभिनेता अनीश योहन कुरुविला भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, वे फिल्म में रवींद्रनाथ टैगोर का रोल निभाते दिखाईं देंगे।
फौजी की स्टार कास्ट
बताते चलें कि फौजी प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर, अनीश योहन कुरुविला, मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अभिनेत्री इमानवी जैसे कलाकार हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, फिल्म 3 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है । इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म "ईथा" से होगा।


