Welcome 3 Trailer Launch: बाप रे! इतना महंगा ट्रेलर लॉन्च? मेकर्स ने फिल्म से पहले ट्रेलर पर ही फूंक दिए करोड़ों

Welcome To The Jungle Trailer Launch: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, वहीं अब आपको एक हैरान कर देने वाली बात बताएं तो मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च पर ही करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2026 3:30 PM IST
Welcome To The Jungle Trailer Launch
X

Welcome To The Jungle Trailer Launch

Welcome To The Jungle Trailer Launch: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया, ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। इतनी बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर दर्शकों का हंसाने में कामयाब रहा, ट्रेलर सामने आने के बाद, दर्शक अब फिल्म के लिए उत्सुक नजर आ रहें हैं, वहीं इसी बीच ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी शॉकिंग खबर मिली है, जिसके मुताबिक मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं, चलिए बताते हैं कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कितने का खर्चा आया है।

ट्रेलर लॉन्च इंवेट में खर्च हुए इतने करोड़

वेलकम टू द जंगल फिल्म का ट्रेलर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट आयोजित कर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की कई एक्टर्स, फिल्ममेकर्स और निर्देशक के साथ ही मीडिया मौजूद रही। ट्रेलर लॉन्च के लिए वेन्यू को बेहद खास अंदाज में सजाया गया था, जंगल थीम देखने को मिली और वॉटरफॉल भी देखने को मिला। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के प्रसिद्ध YRF स्टूडियोज (Yash Raj Films Studios) में आयोजित किया गया था, जिसे बहुत ही खूबसूरत तरह से डेकोरेट किया गया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीस समेत फिल्म के करीब 30 कलाकारों की बड़ी फौज एक साथ एक ही मंच पर मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने महज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ही 1.50 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, ट्रेलर लॉन्च इंवेट का बजट सुन ही दर्शक शॉक्ड हो गए हैं।

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट

'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) एक बहुत बड़ी मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड जगत के लगभग 34 दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं, फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, जैकलीन फर्नांडीज, उर्वशी रौतेला, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, जाकिर हुसैन, और यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story