TRENDING TAGS :
Alia Bhatt Alpha: अल्फा को हिट कराने के लिए मेकर्स ने चली चाल, करा रहें पेड PR?
Alia Bhatt Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर जब से सामने आया है, फिल्म चर्चाओं में आ गई है, वहीं अब यह भी चर्चा उठी है कि मेकर्स अल्फा को हिट कराने के लिए फिल्म का पेड PR करा रहें हैं।
Alia Bhatt Film Alpha Paid PR
Alia Bhatt Film Alpha: अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का धमाकेदार टीजर 10 जून को जारी किया गया है, टीजर में आलिया भट्ट का एक्शन से भरपूर नजर आया, और साथ ही बॉबी देओल की भी खतरनाक झलक देखने को मिली। अल्फा फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आएंगी, लेकिन टीजर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली, जिस वजह से दर्शक नाराजगी भी जाहिर कर रहें हैं। वहीं, इन सबके बीच अल्फा को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई है, जिसके मुताबिक मेकर्स अल्फा को हिट कराने के लिए फिल्म का पेड PR करवा रहें हैं, ऐसा क्यों कहा जा रहा है, आइए बताते हैं।
अल्फा का हो रहा पेड PR
अल्फा मूवी के टीजर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि धुरंधर मूवी के बाद दर्शकों की उत्सुकता स्पाई फिल्मों को लेकर काफी बढ़ गई है, इस वजह से बहुत से लोग अल्फा मूवी को ट्रोल भी कर रहें हैं। बहुत से दर्शक इस वजह से भी भड़क उठे हैं, क्योंकि अल्फा का टीजर हॉलीवुड फिल्म La Femme Nikita के एक सीन से हूबहू मिलता नजर आया, बस फिर क्या था, दर्शकों ने टीजर को लेकर नकारात्मक रिव्यू देना शुरू कर दिया है।
हालांकि, इन सबके बीच यह देखने को मिल रहा है कि इंडस्ट्री के तमाम सितारे अल्फा के टीजर की तारीफ करते नजर आए, जी हां! इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि कुछ क्रिकेटर्स ने भी अल्फा के टीजर की तारीफ की, जिसे देख कहा जाने लगा है कि मेकर्स ने अल्फा फिल्म को लेकर बज क्रिएट करने के लिए पेड PR करना शुरू कर दिया है, वरना भला क्रिकेटर्स क्यों इस फिल्म को सपोर्ट करते।
इन एक्टर्स और क्रिकेटर्स ने डाली स्टोरी
अल्फा टीजर को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में तमाम सितारों से शेयर की है, जैसे कि सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कियारा आडवाणी, संदीप रेड्डी वांगा, अनीत पड्डा, समय रैना, अहान पांडे, जूनियर NTR, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, SS राजामौली, करीना कपूर खान जैसी हस्तियों ने टीजर साझा किया है। वहीं क्रिकेटर्स की बात करें तो श्रेयस अय्यर और क्रुणाल पांड्या समेत कुछ अन्य क्रिकेटर ने भी अल्फा को सपोर्ट करते हुए टीजर शेयर किया है। जिस तरह से बॉलीवुड और क्रिकेटर्स अल्फा को सपोर्ट करते नजर आए, उसे देख चर्चाएं होने लगीं हैं कि मेकर्स ने फिल्म का पेड प्रमोशन करना शुरू कर दिया है।
कब रिलीज होगी अल्फा
आलिया भट्ट के साथ अल्फा में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। शिव रवैल ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, यशराज फिल्म्स द्वारा फिल्म को बनाया गया है, ये फिल्म 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।


