Mallika Sherawat ने Rhea Chakraborty को मारा ताना, दिलाई जेल की याद

Mallika Sherawat-Rhea Chakraborty: मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती को ताना मारते हुए उन्हें उनके जेल वाले दिनों की याद दिलाई, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Aug 2026 3:58 PM IST
Mallika Sherawat-Rhea Chakraborty
X

Mallika Sherawat-Rhea Chakraborty (Photo- Social Media) 

Mallika Sherawat-Rhea Chakraborty: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों चर्चाओं में आ गईं हैं, वैसे तो मल्लिका शेरावत लंबे समय से लाइमलाइट से दूर ही हैं, लेकिन इन दिनों में फिर चर्चाओं का हिस्सा बन गईं हैं, क्योंकि बहुत ही जल्द उनका रियलिटी शो "द ट्रेटर्स" शुरू होने वाला है, जी हां! दरअसल मल्लिका शेरावत करण जौहर के रियलिटी शो "द ट्रेटर्स सीजन 2" का हिस्सा बनीं हैं, और अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मल्लिका शेरावत दूसरी कंटेस्टेंट रिया चक्रवर्ती को ताना मारते नजर आईं।

मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती को मारा ताना

द ट्रेटर्स का पहला प्रोमो जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच बवाल मचा दिया है, जी हां! प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस होती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि द ट्रेटर्स सीजन 2 का प्रोमो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली और साथ ही यह भी हिंट मिला कि इस बार ये खेल कितना खतरनाक होने वाला है।

द ट्रेटर्स सीजन 2 के प्रोमो में कुछ ऐसा दिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, जी हां! दरअसल मल्लिका शेरावत और रिया चक्रवर्ती के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इसी प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मल्लिका शेरावत रिया चक्रवर्ती को ताना मारते नजर आईं, वो रिया चक्रवर्ती का नाम लेकर कहती हैं - रिया तुम जेल में थी, ये शो तुम्हारा बड़ा कमबैक शो है। मल्लिका शेरावत जब ये कहती हैं, उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देख साफ है कि वो रिया चक्रवर्ती को ताना मार रहीं हैं। मल्लिका शेरावत के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण 28 दिनों तक मुंबई की भायखला जेल में रहना पड़ा था।

द ट्रेटर्स सीजन 2 कंटेस्टेंट्स लिस्ट

करण जौहर के शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी जैसी जानी मानी हस्तियां हैं। खबर है कि मुनव्वर फारुकी शो से सबसे पहले एविक्ट हो जाएंगे। हालांकि अभी शो ऑनएयर नहीं हुआ है। इस शो को दर्शक 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे, हर गुरुवार को नया एपिसोड ड्रॉप किया जाएगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story