KKK 15 Wild Card: खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला वाइल्ड कार्ड कौन? जानें नाम

Khatron Ke Khiladi 15 Wild Card: खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी सामने आ गई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Jun 2026 5:24 PM IST
KKK 15 Wild Card: खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला वाइल्ड कार्ड कौन? जानें नाम
X

Khatron Ke Khiladi 15 Wild Card: खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार शो में 'ओल्ड वर्सेस न्यू' (पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच) का मुकाबला देखने को मिलेगा। शूटिंग के सेट पर कंटेस्टेंट्स जमकर मस्ती कर रहें हैं, जिसकी प्यारी और खूबसूरत झलकियां इंटरनेट पर देखने को मिल रही है। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले वाइल्ड कार्ड से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आ गई है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीषा रानी खतरों के खिलाड़ी 15 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने वाली हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 फर्स्ट वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 15 का कॉन्सेप्ट इस बार बेहद अलग है, क्योंकि इसमें नए खिलाड़ियों के साथ पुराने खिलाड़ियों को भी लिया गया है, ऐसे में यकीनन इस बार ये शो पहले के बाकी सीजन्स से काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं, अब सुनने में आ रहा है कि बहुत ही जल्द खतरों के खिलाड़ी 15 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है, अब सवाल ये उठता है कि आखिर खतरों का पहला वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी होगा कौन? तो हम आपको बता दें कि मनीषा रानी KKK 15 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि मनीषा रानी खतरों के खिलाड़ी 15 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने वालीं हैं। इतना ही नहीं! कहा तो यह भी जा रहा है कि मनीषा रानी ने इस शो के लिए बेहद मोटी रकम भी ली है। हालांकि मनीषा रानी ने अब तक इन खबरों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बताते चलें कि मनीषा रानी बहुत ही जल्द जी 5 के शो "मां है ना" में नजर आएंगी, जो कि एक कुकिंग रियलिटी शो है।

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा, फराहना भट्ट, रुहानिका धवन, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, विशाल सिंह, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर जैसी हस्तियां हैं। खबर है कि शो से Orry और अविका गौर एविक्ट हो चुके हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story