TRENDING TAGS :
शादी के दो महीने बाद तलाक फिर सुसाइड, जाने Manoj Bajpayee की संघर्ष की कहानी
Manoj Bajpayee Life Story: मशहूर एक्टर मनोज बाजपेई के जीवन के वो दिन जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, चलिए डालते हैं उसपर एक नजर
Manoj Bajpayee Birthday Special (Image Credit- Social Media)
Manoj Bajpayee Birthday Special: मनोज बाजपेई जिन्होंने गैंग ऑफ वासेपुर, द फैमिली मैन जैसी मशहूर वेब-सीरीज में अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड और ओटीटी जगत में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन मनोज बाजपेई आज जो बने हैं उसके लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम मनोज बाजपेई के संघर्ष की कहानी आपको बताने जा रहे हैं।
मनोज बाजपेई के संघर्ष की कहानी (Manoj Bajpayee Real Life Story)-
मनोज बाजपेयी की पहली पत्नी (Manoj Bajpayee First Wife)-
बता दे कि संघर्ष के दिनों में जब मनोज वाजपेई दिल्ली के Act One Theatre Group में एक्टिंग के गुर सीख रहे थे, तब वहां उनके साथ दिव्या नाम की लड़की भी एक्ट करती थी। दिव्या देखने में जितनी खूबसूरत थीं, उनकी आवाज़ उससे भी ज़्यादा शानदार थी। और थिएटर के लिए उनका पैशन भी मनोज जैसा ही था। दिव्या को देखते ही Manoj Bajpayee पहली ही नजर में दिव्या पर अपनी दिल हार बैठे थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई फिर दोनों को प्यार हो गया। धीरे धीरे बात शादी तक पहुंच गई। दिव्या काफी रिच फैमिली से आती थीं। वहीं मनोज उस समय स्ट्रगल कर रहे थे। इसी वजह से दिव्या के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। यहां तक कि मनोज को धमकियां तक मिलने लगीं।
पीयूष पांडे की मनोज बाजपेयी पर लिखी बायोग्राफी ‘कुछ पाने की जिद’ के अनुसार मनोज वाजपेई ने अपने दोस्त राजेश जोशी जो उस समय जनसत्ता में पत्रकार थे उन्हें सारी बात बताई, मनोज बाजपेई ने राजेश जोशी से कहा, ‘मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आज लक्ष्मी नगर के एक मंदिर में शादी कर रहा हूं।’
जिसके बाद राजेश जोशी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में बात करके मंदिर के बाहर दो पुलिस वाले तैनात करवा दिए। बिल्कुल फिल्मी तरीके से मनोज की पहली शादी हुई थी। यानी डर, प्यार और जिद से भरी हुई।
कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण दोनों का गुजारा मुश्किल हो गया। धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी। और फिर उनकी शादी दो महीने भी नहीं चली। और सिर्फ 2 महीने बाद ही तलाक हो गया। NSD में तीन बार रिजेक्ट होना और शादी टूटना, इन सबसे Manoj Bajpayee इतना टूट गए थे कि वो सुसाइड तक के बारे में सोचने लगे थे।
मनोज बाजपेई की दूसरी पत्नी (Manoj Bajpayee Second Wife)-
समय बदल गया और साथ में मनोज बाजपेई के दिन भी जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस शबाना रज़ा के साथ दूसरी शादी की और आज दोनों की एक खूबसूरत सी बेटी है।


