Manoj Bajpayee New Movie: महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी का अनोखा ट्रांसफॉर्मेशन

Manoj Bajpayee Mahatma Gandhi Movie: मनोज बाजपेयी के महात्मा गांधी लुक ने इंटरनेट पर मचाया हलचल, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की नेक्स्ट फिल्म की सामने आई पहली झलक

Shikha Tiwari
Published on: 6 Sept 2026 12:38 PM IST
Manoj Bajpayee New Movie Mahatma Gandhi
X

Manoj Bajpayee New Movie Mahatma Gandhi (Image Credit- Social Media)

Mahatma Gandhi Movie: NH स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंटेड और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन के तले अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हीरावत द्वारा प्रोड्यूस, की जाने वाली इस फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। यह फिल्म मनोज बाजपेयी के सामने आए गांधी लुक के बाद अब चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

मनोज बाजपेयी का महात्मा गाँधी के लुक में फर्स्ट लुक वायरल (Manoj Bajpayee Mahatma Gandhi First Look Viral)-

सुधीर मिश्रा की अपकमिंग डायरेक्टोरियल फीचर फिल्म, जिसे अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है कि जब से घोषणा की गई है तब से लोगों में उसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी आजादी के समय के इतिहास से जुड़ी है। इसे 21 दिनों के एक कम चर्चित दौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में जब फैंस कयास लगाए जा रहे थे कि मनोज, गांधी जी के किरदार में किस तरह नजर आएंगे, ऐसे में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। सामने आई तस्वीर में दर्शक उनके लुक की झलक देख सकते हैं।

मनोज बाजपेयी तस्वीर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इस जबरदस्त लुक में यह साफ फिल्म लवर्स महसूस कर सकते हैं कि एक्टर ने न सिर्फ गांधी जी के लुक को अपनाया है बल्कि उनके बॉडी लेंग्वेज को भी अपना लिया है। लुक सामने आने के बाद हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है कि यह किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है।

इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज नाम साथ आएं हैं। इसमें पहला नाम अनुभव सिन्हा का आता है जिन्होंने अ बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्में प्रोड्यूस की है। दूसरा नाम दिग्गज डायरेक्टर सुधीर मिश्रा का है, जिन्हें ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘धारावी’ जैसी शानदार फिल्मों के साथ इंडस्ट्री में करीब चार दशक पूरे कर चुके हैं। वहीं, तीसरा नाम है अनुभवी एक्टर सौरभ शुक्ला का है, जिनके फिल्म में शामिल होने से ही कहानी में मजबूती नजर आने लगती है। बात करें लुक की तो इसमें मनोज बाजपेयी की इंटेंस एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस की झलक देखने मिलती है। इससे यह साफ है कि यह फिल्म हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जबकि फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने अ बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि NH स्टूडियोज द्वारा इसे पेश किया जा रहा है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story