TRENDING TAGS :
Gondhal Film: क्या है गोंधल का मतलब? ऑस्कर पहुंची फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक, जानें सबकुछ
Gondhal Film: मराठी फिल्म गोंधल को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है, आइए इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Gondhal Film Story
Gondhal Film: मराठी सिनेमा ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जी हां! दरअसल निर्देशक संतोष डावखर के डायरेक्शन में बनी मराठी फिल्म "गोंधल" (Gondhal) को 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है। एकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल एंट्री बनने के बाद ये फिल्म चर्चाओं में आ गई है, हर कोई इस फिल्म के बारे में जानना चाह रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या है, इसमें किन कलाकारों ने अभिनय किया है और आखिर फिल्म के टाइटल "गोंधल" का मीनिंग क्या है।
क्या है गोंधल फिल्म की कहानी?
गोंधल फिल्म की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि में बुनी गई है, जिसकी पूरी कहानी एक रात के दौरान होने वाले पारंपरिक गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के मुख्य किरदार का नाम सुमन है, सुमन की शादी एक अमीर परिवार में आनंद नाम के व्यक्ति से हुई है, लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी से वह खुश नहीं है। इसी बीच उसकी मुलाकात साहेबराव नाम के एक गोंधली कलाकार से होती है और दोनों को प्यार हो जाता, इसके बाद सुमन अपनी शादी से निकलने के लिए एक खतरनाक प्लान तैयार करती है। इस प्लान में आनंद का चचेरा भाई सरजेराव भी शामिल हो जाता है, तभी कहानी में नया ट्विस्ट आता है। फिल्म रिश्तों, धोखे, जुनून और हत्या की साजिश के पेचीदा खेल पर आधारित है।
क्या होता है गोंधल का मतलब
अब सवाल उठता है कि आखिर फिल्म के टाइटल "गोंधल" का मतलब क्या है? दरअसल, गोंधल महाराष्ट्र की एक पारंपरिक धार्मिक लोककला और अनुष्ठान है। इसमें देवी-देवताओं की आराधना के साथ गायन, संगीत, नृत्य और कहानी सुनाने की परंपरा शामिल होती है। यह अनुष्ठान अक्सर रातभर चलता है और इसमें कलाकार पारंपरिक तरीके से धार्मिक कथाओं और लोककथाओं को लोगों के सामने पेश करते हैं।
गोंधल फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहोनी और निषाद भोइर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सुरेश विश्वकर्मा, अनुज प्रभु और विट्ठल काले भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। गोंधल फिल्म को संतोष डावखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है, ये फिल्म 2025 की नवंबर महीने में थिएटरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली थी, हालांकि अब तक इस फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज नहीं किया गया है।


