Mardaani 3 की Rani Mukerji करोड़ों की मालकिन, कौन हैं व क्या करते हैं उनके पति? जानिए सब कुछ

Mardaani 3 Fame Rani Mukerji: बालीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं कि मर्दानी 3 फेम रानी मुखर्जी कितनी अमीर हैं, और उनके पति कौन हैं व क्या करते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Jan 2026 7:10 AM IST
Mardaani 3 की Rani Mukerji करोड़ों की मालकिन, कौन हैं व क्या करते हैं उनके पति? जानिए सब कुछ
X

Mardaani 3 Fame Rani Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 3 को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, जो आज से सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, मर्दानी 3 को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, दर्शक फिल्म की खूब तारीफ कर रहें हैं, शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब होती नजर आ रहीं हैं, चलिए इसी बीच मर्दानी 3 की रानी मुखर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।

रानी मुखर्जी हैं करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इंडस्ट्री से करीब 30 सालों से राज कर रहीं हैं, यानी कि इंडस्ट्री में उन्हें आए तीन दशक हो चुके हैं, रानी मुखर्जी ने 1996 में अपना डेब्यू किया था, उनका पहली फिल्म बंगाली फिल्म थी, जिसका नाम बियेर फूल था। वहीं उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बताएं तो रानी मुखर्जी की पहली बॉलीवुड फिल्म 1997 में आई, जिसका नाम राजा की आएगी बारात था। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में डेब्यू करते ही इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना ली, हालांकि उनकी आवाज की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काफी रिजेक्शन भी झेलने पड़े, लेकिन धीरे-धीरे वे एक पॉपुलर अदाकारा बन गईं, उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगीं और आज आप देख ही रहें हैं कि रानी मुखर्जी सफलता के किस स्टेज पर पहुंच चुकी है।


रानी मुखर्जी भले ही पहले की अपेक्षा कम फिल्में कर रहीं हैं, लेकिन वे पर्दे पर अपनी अदाकारी की छाप इस कदर छोड़ती हैं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते। रानी मुखर्जी को उनकी अदाकारी के लिए पिछले साल नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 47 वर्षीय रानी मुखर्जी (Rani Mukerji Age) ने इन तीन दशकों में नेम, फेम और शोहरत सब हासिल कर ली है और इसी के साथ जी उनकी निजी जिंदगी भी काफी बेहतरीन चल रही है। मर्दानी 3 की दिवा रानी मुखर्जी का नाम आज के समय में बॉलीवुड की बेहद अमीर अदाकारा की लिस्ट में गिना जाता है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी मुखर्जी की टोटल नेटवर्थ 206 करोड़ रुपए बताई जाती है।

कौन हैं व क्या करते हैं रानी मुखर्जी के पति

रानी मुखर्जी बेहद ही प्राइवेट पर्सन है, जी हां! जहां आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है, वहीं रानी मुखर्जी एक ऐसी अदाकारा है, जिनका सोशल मीडिया से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है, उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट ही नहीं है, ऐसे में फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम पता है। रानी मुखर्जी के पति के बारे में बताएं तो उनका नाम आदित्य चोपड़ा है। आदित्य चोपड़ा फिल्ममेकर हैं, उन्हीं की प्रोडक्शन कंपनी का नाम यशराज फिल्म्स है, जिसके तहत वे एक से एक शानदार फिल्में प्रोड्यूस करते हैं, यहां तक कि मर्दानी 3 भी इसी प्रोडक्शन तले बनी है। रानी मुखर्जी की तरह ही आदित्य चोपड़ा भी लाइमलाइट से दूर रहते हैं, वे मीडिया की नजरों से दूर दूर तक गायब रहते हैं। बताते चलें कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में एक निजी समारोह में विवाह किया था, दोनों की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम आदिरा है। रानी मुखर्जी बेटी आदिरा को भी इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रखती हैं, उनकी बेटी तो लाइमलाइट से पूरी तरह गायब रहती है।


आदित्य चोपड़ा नेट वर्थ

आदित्य चोपड़ा की नेट वर्थ रानी मुखर्जी की नेट वर्थ से कई गुना अधिक है, जी हां! रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा की लगभग 7400 करोड़ रुपए के मालिक हैं। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा का मुंबई में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। वहीं बॉलीवुड के इस कपल के कार कलेक्शन देख आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि इनकी गैराज में रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज-बेंज S-क्लास और ऑडी A8 W12 जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story