Mary Kom का Mahhi Vij पर बोल्ड स्टेटमेंट, बोली- ये तो खत्म हो...

Mary Kom On Mahhi Vij: बिग बॉस के घर में दो नए दुश्मन बन गए हैं, माही विज और मैरी कॉम, वहीं अब फिर मैरी कॉम ने माही विज पर बोल्ड स्टेटमेंट पास किया।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Sept 2026 11:29 AM IST
Mary Kom On Mahhi Vij
X

Mary Kom On Mahhi Vij 

Mary Kom On Mahhi Vij: बिग बॉस के घर में जबरदस्त हंगामा हो रहा है, हाल ही में माही विज और मैरी कॉम के बीच तीखी बहस देखने को मिली, दोनों ने ही एक-दूसरे की जमकर धज्जियां उड़ाई। बता दें कि मैरी कॉम और माही विज के बीच घर के काम को लेकर बहसबाजी हुई और दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ही एक-दूसरे की पर्सनल लाइफ पर भी पहुंच गयी। वहीं अब मैरी कॉम ने फिर से माही विज के लिए कुछ ऐसा कहा, जिसने दर्शकों के बीच बहस छेड़ दी है।

मैरी कॉम का माही विज पर बोल्ड स्टेटमेंट

बता दें कि बिग बॉस के घर में माही विज और मैरी कॉम कई बार आपस में भिड़ चुकीं हैं, जिस तरह दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहीं हैं, उसे देख तो यही लग रहा है कि मैरी कॉम और माही विज एक दूसरे की जानी दुश्मन बन गईं हैं। दरअसल हुआ यूं कि घर में अपने-अपने योगदान को लेकर बात करते हुए माही विज ने मैरी कॉम पर सवाल उठाए और कहा कि मैरी घर में खाना बनाने के अलावा कुछ नहीं करतीं। वहीं मैरी कॉम ने माही विज के हमेशा तैयार होते रहने और घर में घूमते रहने पर सवाल उठाया, जिसके बाद दोनों आपस में बुरी तरह भिड़ गईं।


माही विज और मैरी कॉम के बीच बहस इतनी अत्यधिक बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे के परिवार पर भी पहुंच गईं थीं, हालांकि शुरुआत मैरी कॉम द्वारा की गई थी। मैरी कॉम ने कहा था - मेरे किचन में सब पेट भर-भर के खाती हैं, शर्म भी नहीं आती, बेशरम। घर चलाना आसान होता है क्या? मां हैं ना, तो पता होना चाहिए।' मैरी की ये बात सुनकर माही विज गुस्से से लाल हो जाती हैं और चेतावनी देते हुए कहती हैं कि इस झगड़े में उनके परिवार को घसीटने की जरूरत नहीं है।

वहीं अब फिर मैरी कॉम ने माही विज के लिए कुछ ऐसा कहा, जिससे बवाल मच गया। मैरी कॉम ने माही विज के लिए कहा - ये तो कल परसों खत्म हो जाएगी, मेरा नाम रिकॉर्ड में ही रहेगा। मैरी कॉम की इस बात ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, दर्शक मैरी कॉम पर गुस्सा जाहिर कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "पता नहीं था मैरी कॉम के अंदर इतना एटिट्यूड है।" दूसरे ने लिखा, "इतना घमंड सही नहीं है।" तीसरे ने कहा, "ये खुद अपनी इज्जत खराब कर रही है।" हालांकि मैरी कॉम की बातों से बहुत से लोग सहमत भी है कि उन्होंने अपने दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story