Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया हुईं कैंसर का शिकार, अस्पताल से वायरल हुई तस्वीर

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ सीजन 1 की विजेता पंकज भदौरिया एक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2026 5:10 PM IST
Pankaj Bhadouria Breast Cancer
X

Pankaj Bhadouria Breast Cancer

Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टर शेफ सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, दरअसल पंकज को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, इस खबर की जानकारी पंकज भदौरिया ने खुद साझा की है, जिसके बाद उनके फैंस और यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थनाएं करने में जुट चुके हैं। वहीं पंकज भदौरिया ने भी अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए अपने फैंस से उन्हें दुआओं में याद करने की अपील की है।

पंकज भदौरिया को हुआ कैंसर

पंकज भदौरिया द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट ने उनके फैंस को बड़ा सदमा दे दिया है। पंकज ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहीं हैं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में जो लिखा, उसे देख एक पल के लिए फैंस की सांसे रुक गईं।


पंकज भदौरिया ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे में बताते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज हुआ है, मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है।" पंकज भदौरिया के इस पोस्ट ने उनके फैंस को तोड़ दिया और अब सभी कमेंट बॉक्स में पंकज भदौरिया के लिए दुआएं कर रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कह रहें हैं। इसी के साथ ही पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक वीडियो साझा किया है, जहां वे बेहद इमोशनल होते नजर आईं, वीडियो में पंकज भदौरिया कह रहीं हैं, "मैं आप सभी से यह बात खुद शेयर करना चाहती थी क्योंकि आप लोग मेरे लिए परिवार जैसे हैं। इस समय मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की सबसे ज्यादा जरूरत है. जैसा कहते हैं, दुआएं चमत्कार करती हैं, इसलिए मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।"

पंकज भदौरिया ने कब जीता था मास्टर शेफ

बता दें कि, पंकज भदौरिया साल ने 2010 में ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का पहला सीजन जीता था, वह भारत की पहली ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर बनी थीं, मास्टर शेफ जीतकर वे पूरे देश भर में मशहूर हो गईं थीं, इतने सालों बाद भी आज लोग उन्हें भूल नहीं पाए हैं। पंकज भदौरिया आज के समय में एक जानी मानी यूट्यूबर बन गईं हैं, जहां वे अच्छी-अच्छी रेसिपी और किचन के टिप्स साझा करती हैं और इंस्टाग्राम पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story