Samay Raina की कार से निकली उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड, Paps को देख खुला रहा गया मुंह, देखें

Samay Raina Girlfriend Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर का लेटेस्ट वीडियो चर्चाओं में आ गया है, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Sept 2026 9:45 PM IST
Samay Raina Girlfriend Medha Shankr
X

Samay Raina Girlfriend Medha Shankr 

Samay Raina Girlfriend Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल जानी मानी एक्ट्रेस मेधा शंकर संग उनकी डेटिंग की चर्चाएं काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कई रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि समय रैना और मेधा शंकर एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं, अब दोनों से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है।

समय रैना की कार से बाहर निकलीं मेधा शंकर

समय रैना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर का एक लेटेस्ट स्पॉटिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मुंबई के जुहू इलाके में समय रैना की लग्जरी कार से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस समय की कार से सैलून विजिट के लिए पहुंची थीं। जैसे ही वह कार से बाहर आईं, वहां मौजूद पैपराजी की नजर उन पर पड़ गई, और सभी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया, मेधा शंकर का स्पॉटिंग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

इस वायरल वीडियो में मेधा शंकर का रिएक्शन देखते बन रहा है, दरअसल जब मेधा कार से उतरीं तो वहां पैपराजी को देखकर कुछ पल के लिए हैरान नजर आती हैं, उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। Paps के कैमरे अपनी तरफ देखकर उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मेधा शंकर का समय रैना की कार से उतरने का ये लेटेस्ट वीडियो सामने आन के बाद कहीं न कहीं फैंस इनके डेटिंग की खबरों को सच मानने लगे हैं।

काफी समय से उड़ रही हैं डेटिंग की खबरें

समय रैना और मेधा शंकर को लेकर डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। दोनों की कई जगहों पर साथ में देखा गया, वहीं समय रैना के शो India's Got Latent 2 में भी मेधा शंकर पहुंचीं, जहां दोनों की बॉन्डिंग ने इनकी डेटिंग की चर्चाओं को और हवा दी है। हालांकि समय ने अपने शो में मेधा को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था।

दिसंबर में करेंगे शादी

मेधा शंकर और समय रैना की सिर्फ डेटिंग की खबरें ही नहीं सामने आईं हैं, बल्कि यह भी कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर महीने में शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि समय ने शादी की खबरों पर मजाकिया अंदाज में अपना रिएक्शन भी दिया था, उन्होंने कहा कि दिसंबर में तो उनका टूर है, इसलिए उन्हें मेधा शंकर संग शादी को पोस्टपोन करना पड़ेगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story